एक्सप्लोरर

BJP में शामिल हुए विभाकर शास्त्री तो RLD ने ली कांग्रेस की चुटकी, कहा- अब सिर्फ...

Vibhakar Shastri News: लाल बहादुर शास्त्री के पोते विभाकर शास्त्री बीजेपी में शामिल हो गए. उनके कांग्रेस से इस्तीफा देने पर RLD ने प्रतिक्रिया दी है.

UP Politics: पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते विभाकर शास्त्री उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए. विभाकर शास्त्री ने आज कांग्रेस से इस्तीफा दिया है. उनके इस फैसले पर राष्ट्रीय लोकदल ने प्रतिक्रिया दी है. पार्टी के नेता रोहित अग्रवाल ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर कांग्रेस पर तंज कसा. उन्होंने लिखा- पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते विभाकर शास्त्री ने कांग्रेस से दिया इस्तीफ़ा !!कुछ दिनों में कांग्रेस के पास सिर्फ युवराज ही रह जाएगा!

बता दें पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते विभाकर शास्त्री बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये. इसी के साथ उन्होंने कांग्रेस छोड़ने की घोषणा की. शास्त्री भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपिंदर सिंह और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में लखनऊ में भाजपा में शामिल हुए.

विभाकर शास्त्री ने इससे पहले कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा की. उन्होंने सोशल मीडिया मंच पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को संबोधित पोस्ट में अपने त्यागपत्र की घोषणा की. विभाकर शास्त्री ने कहा, ‘सम्मानीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी, मैं कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं.’

रायबरेली में नहीं अब इस जिले में राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में दिखेंगे अखिलेश यादव, आई बड़ी जानकारी

वह कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रहे हैं.विभाकर शास्त्री पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते और हरि कृष्ण शास्त्री के बेटे हैं. उन्होंने पूर्व में उत्तर प्रदेश की फतेहपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन असफल रहे थे.

सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए एक स्वागत योग्य संदेश- ब्रजेश
पिछले कुछ वर्षों में कई बड़े नेताओं ने कांग्रेस का दामन छोड़ा है जिनमें अशोक चव्हाण, मिलिंद देवड़ा, बाबा सिद्दीकी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, जितिन प्रसाद, प्रियंका चतुर्वेदी, सुष्मिता देव, आरपीएन सिंह, जयवीर शेरगिल शामिल हैं.

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि शास्त्री का भाजपा में आना सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए एक स्वागत योग्य संदेश है.

उन्होंने कहा कि चूंकि वह पूर्व प्रधानमंत्री के परिवार से हैं, इसलिए यह स्वाभाविक है कि पार्टी को इस फैसले से फायदा होगा. शास्त्री के एक अन्य रिश्तेदार सिद्धार्थ नाथ सिंह ने इस फैसले का स्वागत किया. सिद्धार्थ नाथ सिंह वर्तमान में इलाहाबाद पश्चिम सीट से भाजपा के विधायक हैं.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार की मार्गदर्शक भावना 'सबका साथ सबका विकास' हर किसी को आकर्षित कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget