एक्सप्लोरर

UP Politics: बीजेपी ने शुरू की 2027 की तैयारी, दलित वोटरों पर पार्टी की खास नजर, ये है प्लान?

UP Assembly Election 2027: धर्मपाल सिंह ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर के दिखाए रास्ते पर चलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वंचित वर्गों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का बड़ा काम किया है.

UP Assembly Election 2027: भारतीय जनता पार्टी ने आगामी चुनावों की तैयारियां शुरू कर दी हैं. सोमवार को वाराणसी के क्षेत्रीय कार्यालय में पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने अनुसूचित जाति संवाद कार्यक्रम और मंडल अध्यक्षों की बैठक को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने 16 जिलों के 337 मंडल अध्यक्षों से सीधे संवाद किया और संगठन को और मजबूत करने के लिए दिशा-निर्देश दिए. 

धर्मपाल सिंह ने कहा कि बीजेपी ने हमेशा अनुसूचित जाति और जनजाति के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक सशक्तिकरण के लिए काम किया है. उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के दिखाए रास्ते पर चलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वंचित वर्गों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का बड़ा काम किया है. उन्होंने कहा कि मोदी जी ने सफाई कर्मियों के पैर धोकर यह संदेश दिया कि समाज में कोई भी काम छोटा नहीं होता.

कांग्रेस और सपा पर तीखा हमला
कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि विपक्ष केवल वोटबैंक की राजनीति करता है. कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहेब का विरोध किया और दलितों को सिर्फ इस्तेमाल किया. जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के जरिए अनुसूचित जातियों और जनजातियों के संवैधानिक अधिकारों को छीना गया. धर्मपाल सिंह ने यह भी कहा कि सपा सरकार में दलितों पर अत्याचार बढ़े, उनके खेत-खलिहान छीने गए और झूठे मुकदमे लगाए गए.

धर्मपाल सिंह ने कहा कि बाबा साहेब के विचारों का सम्मान सिर्फ बीजेपी ने किया है. मोदी सरकार ने आंबेडकर से जुड़े स्थानों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित किया, उनके नाम से डाक टिकट जारी किए और भीम ऐप लॉन्च किया. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इन उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएं और विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम का जवाब दें. हर मंडल कार्यसमिति में सभी जाति वर्गों का प्रतिनिधित्व होना चाहिए. इससे संगठन मजबूत होगा और मजबूत संगठन ही 2027 में बीजेपी को ऐतिहासिक जीत दिलाएगा. 

बीजेपी की 2027 के चुनावों पर नजर
बता दें कि बीजेपी ने 2024 लोकसभा चुनाव में यूपी में अच्छा प्रदर्शन किया था और अब 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में भी तेजी ला दी है. संगठनात्मक बैठकों के जरिए पार्टी हर वर्ग को जोड़ने की रणनीति पर काम कर रही है, खासतौर पर अनुसूचित जाति और जनजाति वर्गों को. धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में पार्टी लगातार जातीय संतुलन को साधते हुए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर रही है.

धर्मपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे एक-एक घर और व्यक्ति से संपर्क करें और प्रधानमंत्री मोदी के 'विकसित भारत' के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाएं. 

विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी को ट्रोल कर रहे लोगों के खिलाफ अखिलेश यादव ने खोला मोर्चा, जानें- क्या कहा?

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget