एक्सप्लोरर

UP Politics: सपा से निकाले जाने के बाद मनोज पांडेय बोले- मैं बागी नहीं हूं, सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा है...

UP Politics: समाजवादी पार्टी ने ऊंचाहार विधायक मनोज पांडे को पार्टी से बाहर निकाल दिया है. पार्टी से निकाले जाने के बाद विधायक ने एबीपी लाइव से एक्सक्लूसिव बातचीत की.

UP Politics: उत्तर प्रदेश की सियासत में सोमवार का दिन बहुत बड़ा रहा है. समाजवादी पार्टी की ओर से अपने तीन विधायकों का पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है. सपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों का हवाला देते हुए गोशाईगंज से विधायक अभय सिंह, गौरीगंज से विधायक राकेश प्रताप सिंह और ऊंचाहार से विधायक मनोज पांडे को पार्टी से निष्कासित कर दिया है. पार्टी से निकाले जाने के बाद विधायक मनोज पांडे ने एबीपी लाइव से एक्सक्लूसिव बातचीत की. 

मनोज पांडे ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत ने कहा, "यह सवाल उन लोगों से करना चाहिए कि जिन लोगों ने हमारे सामने यह स्थितियां पैदा की. समाजवादी पार्टी में मेरा 30 साल का कैरियर रहा जब मैं दल को छोड़ा तो मैं मुख्य सचेतक रहा, जहां तक बागी का सवाल है तो मैं कोई बागी नहीं हूं. सर्वोच्च न्यायालय ने यह कह रखा है कि राज्यसभा में जो जहां वोट करना चाहे वह वहां कर सकता है, यह हमारा संवैधानिक अधिकार है."

विधायक ने कहा, "यह सवाल उन लोगों से करना चाहिए जिस देश में 135 करोड़ लोग रहते हैं, उसमें 110 करोड़ लोग सनातनी है पर उनके भावना के साथ खिलवाड़ करने का अधिकार किसने दिया है. मैं कैसे उस दल में रहूं, जहां रामचरितमानस को गाली दी जाए. उसको फाड़ जाए, गंगा नदी को नाला कहा जाए. सीता मैया के लिए अपशब्द कहा जाए." 

राजनीति कोई सुविधा का साधन नहीं- मनोज पांडे
मनोज पांडे ने कहा, "इसके लिए मैंने अपना विरोध भी किया, अपनी आपत्ति भी जताई पर जब उस आपत्ति पर लोगों ने काला चश्मा पहन लिया तब मैंने कहा राजनीति और पद प्रतिष्ठा मनोज पांडे के लिए कोई सुविधा का साधन नहीं है, यह कोई हमारे लिए सुविधा का संसाधन नहीं है. हम कोई पैसा कमाने के लिए नहीं आए हैं. हम राजनीति में आए हैं कि गरीब, कमजोर, दलित अगड़े पिछड़े सबको कैसे सम्मान दिला सके. उन्होंने कहा, पार्टी ने 403 टिकट दिए थे पर उसमें से 46 ही जीत कर आये इसका मतलब कि वहां भगवान का आशीर्वाद था और ऊंचाहार की जनता का आशीर्वाद है."

सिर्फ जनता का चाहिये अनुग्रह- विधायक
अनुग्रह अवधि जैसे शब्द के इस्तेमाल पर कहा, "अनुग्रह हम सिर्फ परमपिता परमेश्वर, ऊंचाहार की जनता और यूपी के कोने-कोने में रहने वाले अपने शुभचिंतक को का चाहते हैं. उन्होंने कहा अनुग्रह उसको दिया जाता है जो अनुग्रह मांगता हो मुझे अनुग्रह चाहिए नरेंद्र मोदी का ,अमित शाह का, भाजपा का, योगी आदित्यनाथ का, ऊंचाहार की जनता का और अपने शुभचिंतकों का. बाकी मुझे किसी का अनुग्रह नहीं चाहिए."

हमने 2024 में 18 मई को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता 100000 लोगों के सामने विधिवत ज्वाइन करी. लोगों के सामने हमने सदस्यता ली. अमित शाह जी के सामने हमने सदस्य ली तो उसमें आज कोई हमें पार्टी से निकल रहे हैं तो हमें इसका अभिप्राय भी नहीं मालूम है और मैं आज हतप्रभ भी हूं.

सपा द्वारा किए गए ट्वीट पर कहा कि. किसी के किए गए किसी पोस्ट पर मुझे कोई टिप्पणी नहीं करनी पर उन्हें यह बात जरूर सोचनी चाहिए कि उस पार्टी ने उस व्यक्ति को निकाला है जो 1 साल पहले भाजपा में आ गया है. विश्वनीय रहने के सवाल पर कहा कि मैं 30 साल तक क्या था विश्वनीय था कि नहीं पर यह वही सोच सकता है जिसकी अंतरात्मा जागृत हो.

जनता के बल पर बना विधायक
सपा के सिंबल पर मैं कभी ऊंचाहार से विधायक नहीं बना, मैं अपनी महान जनता के बल पर बना. वहां सपा का कभी सिंबल सपा का कभी व्यक्ति चुनाव नहीं जीता है. आगे क्या करना है यह आगे विचार कर तय करेंगे.

ये भी पढ़ें: Muharram 2025: मुहर्रम पर लखनऊ के हुसैनाबाद की शाही जरी होगी बेहद खास, दिखेगी बड़े इमामबाड़े की झलक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़: जलभराव से परेशान ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, बीच सड़क पर बोई धान की फसल
हापुड़: जलभराव से परेशान ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, बीच सड़क पर बोई धान की फसल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 'अब ये लड़ाई EVM तक...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 'अब ये लड़ाई EVM तक...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मायावती का बड़ा बयान, बोलीं- 'पहले फैसला होता तो...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मायावती का बड़ा बयान, बोलीं- 'पहले फैसला होता तो...'

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया
तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें

Embed widget