एक्सप्लोरर

'मृतकों के परिजनों के जख्मों पर नमक छिड़क रहे CM योगी', सपा सांसद ने क्यों कहा ऐसा?

UP News: महाकुंभ भगदड़ में हुई मौतों को लेकर सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर जुबानी हमला बोला है. कहा कि मृतकों के परिवार वालों के जले पर सीएम योगी नमक छिड़क रहे है.

Moradabad News: महाकुंभ आयोजन भले ही समाप्त हो चुका है लेकिन उत्तर प्रदेश में सियासत जारी है. मुरादाबाद में बिलारी विधायक मोहम्मद फहीम इरफान के यहां पहुँचे सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने महाकुंभ में मौनी अमावस्या में भगदड़ में हुई मौतो को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ पर जुबानी हमला बोला है. सपा नेता धर्मेंद्र यादव ने कहा कि महाकुंभ हादसे में मृतको के परिजन अपनों की लाशें ढूंढे ये स्वाभाविक है, वो परिवार दुख और गम में है, लेकिन मुख्यमंत्री  द्वारा उन परिवारों के लिए इस तरह की अशोभनीय बातें कहना उनके जले पर नमक छिड़कने वाली बात है.

आपस में टकरा रहा डबल इंजन- धर्मेंद्र यादव
धर्मेंद्र यादव ने गंदगी पर कहा कि योगी आदित्यनाथ ने अपनी केंद्र सरकार के प्रदूषण बोर्ड पर सवाल उठाया है, ऐसा लग रहा है डबल इंजन आपस मे टकरा रहा है. हो सकता है मुख्यमंत्री जी ने ये बातें अपनी केंद्र की सरकार के बारे में की हो. सपा सांसद धर्मेंद्र यादव पूर्व भाजपा विधायक संगीत सोम के बाबर और औरजंगजेब वाले बयान पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी है.

सपा नेता ने कहा कि उन्हें अपनी मर्यादा और सीमाओं में रहना चाहिए. लोकतंत्र में जनता इस तरह की किसी भी बात स्वीकार नही करती, अभी तो उन्हें पूर्व बनाया है, लग रहा है उन्हें पूर्व से भी ज्यादा पूर्व बनने का शोक है. इस तरह की अशोभनीय बातें किसी को नही करनी चाहिए. सपा नेता कहा कि, मैं समझता हूं ये हेट स्पीच है और सरकार को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए.

दरअसल कल बिलारी एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुँचे भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक संगीत सोम ने बिना नाम लिए अखिलेश यादव को बाबर और औरंगजेब की औलाद कह कर संबोधित किया था. सपा नेता धर्मेंद्र यादव ने संगीत सोम के इसी बयान पर आपत्ति जताई. बता दें कि सपा सांसद आज बिलारी से सपा विधायक मोहम्मद फईम के कार्यालय पहुँचे थे, जहां पर वो मीडिया से बात करते हुए उक्त बातें कही है.

ये भी पढ़ें: पिता ने बेटे को लगाई फटकार तो घर से करोड़ों का माल लेकर हुआ फरार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget