एक्सप्लोरर

UP Politics: '125 सीटों से वापस 45 पर ला देंगे', ओपी राजभर का समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला

सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि अगर ओमप्रकाश राजभर समाजवादी पार्टी को 47 से 125 के पार ले जा सकता है, तो वैसे उन्हें दोबारा 45 पर ला देगा.

UP News: सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर लगातार समजवादी पार्टी पर हमलावर हैं. अब उन्होंने समाजवादी पार्टी के खात्मे की बात कही है. मऊ जिले के नगर क्षेत्र में हिंदी भवन के सभागार में ओमप्रकाश राजभर के राष्ट्रीय सुहेलदेव पार्टी की मंडल की सावधान यात्रा के तहत बैठक हुई. 

इस बैठक में ओमप्रकाश राजभर ने कार्यकर्ताओं को अपने तेल अपने खर्चे पर गाड़ियों को लेकर इस यात्रा में पहुंचने का आह्वान किया है. इसके अलावा उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी अखिलेश यादव पर सीधा निशाना करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी को खत्म कर देना है.

वापस 45 पर ला देंगे

उन्होंने कहा कि अगर ओमप्रकाश राजभर समाजवादी पार्टी को 47 से 125 के पार ले जा सकता है, तो वैसे उन्हें दोबारा 45 पर ला देगा. अखिलेश यादव ने ओमप्रकाश राजभर से पंगा लिया है. ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि यूपी में कांग्रेस अपने में पिट रही है. बहुजन समाज पार्टी अपने में पिट रही है. अब भाजपा और समाजवादी पार्टी ही बची है। इस बार हमारे निशाने पर सपा है.

हाल ही में मुख्यमंत्री से मिले थे राजभर

मालूम हो कि हाल ही में सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी. जिसके बाद उन्होंने सीएम योगी की जमकर तारीफ की थी. उन्होंने राजभर जाति को अनुसूचित जाति में शामिल करने के संबंध सरकार की ओर से की गई पहल पर मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि सही मायने में मोदी और योगी ही पिछड़े समाज को मुख्य धारा में लाने का काम कर रहे हैं.

राजभर ने कहा कि विमुक्त जातियों में 'भर-राजभर' छूट गयीं थी. इसी मामले को लेकर मैं मुख्यमंत्री से मिला था. मुख्यमंत्री ने तत्काल फाइल बनाकर केंद्र सरकार को भेजने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री ने 'भर-राजभर' जातियों को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने को सहमति दी है. हम मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हैं. मुख्यमंत्री को मैं बधाई देता हूं कि वो मेरे बातों को लेकर गंभीर हुए और इसपर प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget