एक्सप्लोरर

MLC चुनाव में भी BJP उतारेगी 11वां कैंडिडेट? सपा के लिए आसान नहीं होगा तीन सीटों पर जीत

सपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि विधान परिषद में अब पूरी तरह से पीडीए फॉर्मूला लागू होगा. इस बात को ध्यान में रखते हुए टिकट का वितरण किया जाएगा.

UP MLC Election 2024: लोकसभा चुनाव के पहले राज्यसभा चुनाव में BJP की जीत ने सपा के सामने अपने विधायकों को एकजुट रखने की चुनौती बढ़ा दी है. ऐसे में अब एमएलसी चुनाव सपा के लिए एक बड़ी परीक्षा बनने जा रहा है. इस बार विधान परिषद की 13 सीटों के लिए चुनाव होना है. अगर क्रॉस वोटिंग नहीं हुई तो 10 सीटें BJP  और तीन सीटें सपा के खाते में जाएंगी.

ऐसे में अगर राज्यसभा की तरह BJP  ने अतिरिक्त उम्मीदवार उतार दिए तो सपा की निश्चित तौर पर चुनौती बढ़ जाएगी. विधान परिषद की 13 सीटें पांच मई को रिक्त हो रही हैं. इनमें BJP के 10, सपा, बसपा व अपना दल (सोनेलाल) के एक-एक सदस्य शामिल हैं. यह सभी सीटें विधानसभा क्षेत्र की हैं. इनमें विधायक ही वोट देते हैं.

राजनीतिक जानकार बताते हैं कि यूपी विधान परिषद चुनाव में सपा पीडीए समीकरणों को साधने का पूरा प्रयास करेगी. पार्टी मुस्लिम, कुर्मी, और दलित समाज के नेताओं को मौका दे सकती है. इसके लिए पार्टी होमवर्क करने में जुटी है.

UP Politics: राज्यसभा चुनाव में PDA हुआ फेल? लोकसभा चुनाव से पहले अभी होगी एक और अग्नि परीक्षा!

सपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि विधान परिषद में अब पूरी तरह से पीडीए फॉर्मूला लागू होगा. इस बात को ध्यान में रखते हुए टिकट का वितरण किया जाएगा. हालांकि, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने फॉर्मूला तैयार कर लिया होगा, जिससे आसानी हो सके.

लोकसभा चुनाव में समीकरण के हिसाब से ही टिकट?
राजनीतिक विश्लेषक वीरेंद्र सिंह रावत कहते हैं कि राज्यसभा के बाद जिस तरह से सपा के विधायकों की टूट हुई है. अब पार्टी सबक लेगी. पार्टी के मुखिया अपने सहयोगी दलों से मशविरा और लोकसभा चुनाव में समीकरण के हिसाब से ही टिकट देंगे. इसकी बानगी देखने को मिली है. उन्होंने शाह आलम गुड्डू जमाली को पार्टी में शामिल किया है. चर्चा है कि उन्हें टिकट देकर अपने वोट बैंक साधने का प्रयास अखिलेश यादव कर सकते हैं. ऐसे ही पश्चिम से जयंत के जाने के बाद जाट गुर्जर पर दांव खेल सकते हैं. इस चुनाव में वह अपने सहयोगी दल का ख्याल रख सकते हैं.

रावत कहते हैं कि राज्यसभा चुनाव में जिस तरह क्रॉस वोटिंग हुई है, उसने विधान परिषद में भी 'खेल' की आशंका बढ़ा दी है. ऐसे में उन्हें अपने विधायकों और सहयोगी दलों को एकजुट रखने की चुनौती है. हालांकि, संख्या बल के आधार पर सपा अपने तीन उम्मीदवारों को बड़े आराम से जीत दिला लेगी. लेकिन, BJP ने 11वां उम्मीदवार उतारा तो राज्यसभा की तरह क्रॉस वोटिंग की संभावना बढ़ सकती है.

ज्ञात हो कि भारत निर्वाचन आयोग ने पांच मई को रिक्त होने वाली 13 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिए हैं. चार मार्च को चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन शुरू हो जाएंगे. 11 मार्च तक नामांकन भरे जाएंगे. 12 को नामांकन पत्रों की जांच और 14 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकेंगे. 21 मार्च को मतदान होगा.

इसी दिन शाम पांच बजे से मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे. BJP के डॉ. महेंद्र कुमार सिंह, मोहसिन रजा, अशोक कटारिया, अशोक धवन, बुक्कल नवाब, यशवंत, विजय बहादुर पाठक, विद्या सागर सोनकर, डॉ. सरोजनी अग्रवाल और निर्मला पासवान का कार्यकाल खत्म हो रहा है. सपा के नरेश चन्द्र उत्तम, बसपा के भीमराव अम्बेडकर व अपना दल (सोनेलाल) के आशीष पटेल का भी कार्यकाल खत्म हो रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
Ram Mandir Case: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
राम मंदिर विवाद: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
Meerut News: ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget