एक्सप्लोरर

अखिलेश यादव के बयान पर भड़के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कर दी बड़ी मांग

Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और सीएम योगी आदित्यनाथ के बीच चल रहे वाकयुद्ध में अब डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी कूद पड़े हैं.

उत्तर प्रदेश की सियासत में इन दिनों बयानों का दौर चल रहा है. बयान भी ऐसे कि सत्ता पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर अमर्यादित आचरण का आरोप लगा रहे हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा मठाधीश और माफिया वाली टिप्पणी के बाद यह सिलसिला ऐसा चला है कि अब यह थमने का नाम नहीं ले रहा है.

सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को अयोध्या पहुंचे. यहां मिल्कीपुर में सभा के दौरान उन्होंने कहा कि जैसे कुत्ते की दुम सीधी नहीं हो सकती, वैसे सपा के गुंडे भी सीधे नहीं हो सकते. इसके बाद अखिलेश ने कहा कि कुछ लोग अपशब्दों का विश्व रिकॉर्ड बनाने लगे हैं. 

इतना ही नहीं शुक्रवार को ही कन्नौज सांसद ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट की. इसमें उन्होंने लिखा 'भाषा से पहचानिए असली सन्त महन्त. साधु वेष में घूमते जग में धूर्त अनंत.'

अब इस बयान, आरोप प्रत्यारोप के सिलसिले में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी कूद पड़े हैं. उन्होंने शुक्रवार को सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव आप कांग्रेस के मोहरा और राहुल गांधी के दरबारी बनने के बाद से भाषा की मर्यादा भूल गए हैं और आपके बयानबाज़ी से केवल संपूर्ण संत समाज का ही नहीं प्रदेश की 25 करोड़ जनता का भी अपमान हो रहा है . ऐसे बयान के लिए आप सार्वजनिक रूप से क्षमा माँगें. आपकी भाषा ही सपा को समाप्त वादी पार्टी बनायेगी .

राजेश्वर सिंह ने भी बोला हमला
लखनऊ स्थित सरोजनी नगर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक राजेश्वर सिंह ने भी बिना नाम लिए अखिलेश पर निशाना साधा. उन्होंने लिखा-  'जातिवाद' की राजनीति लोकतंत्र के  मस्तक पर सबसे बड़ा कलंक है! भावी पीढ़ी के उज्जवल भविष्य की राह में सबसे बड़ी बाधा है 'जातिवाद'! 'जातिवाद' की राजनीति समाज में वैमनस्यता और विभाजन के बीज बोती है! 'जातिवाद' की जकड़न में कराहते लोकतंत्र को देखकर हमारे महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की आत्मा व्यथित हो जाती होगी! बीजेपी विधायक ने लिखा- 'जातिवाद' अशिक्षित नेताओं की  स्वकेंद्रित राजनीति का सबसे बड़ा हथियार है! जातिवाद की राजनीति एक जहर है!!

UP Politics: मायावती ने खोज ली सपा के PDA और चंद्रशेखर आजाद की काट! पुराने फॉर्मूले पर लौटीं, जानें- तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget