एक्सप्लोरर

यूपी की इस सीट पर फिर होगा उपचुनाव! BJP विधायक देंगे इस्तीफा? सपा से अखिलेश यादव होंगे मैदान में...

उत्तर प्रदेश में नवंबर 2024 में 9 सीटों पर उपचुनाव हुए थे. इसमें सपा 2 और बीजेपी 7 सीटों पर जीती थी. अब एक बीजेपी विधायक ने इस्तीफा देकर अखिलेश यादव के सामने चुनाव लड़ने की चुनौती दी है.

UP Politics: उत्तर प्रदेश में साल 2024 के नवंबर में संपन्न हुए उपचुनाव में बहुचर्चित सीट कुंदरकी पर अभी भी आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. एक दिन पहले जहां भारतीय जनता पार्टी के विधायक रामवीर सिंह ने कुंदरकी सीट पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को चुनाव लड़ने का चेलेंज दिया तो वहीं पूर्व विधायक हाजी रिजवान ने भी भाजपा विधायक रामवीर सिंह को चैलेंज किया है.  

हाजी रिजवान ने अपने कार्यालय पर प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि भाजपा विधायक पुलिस फोर्स हटाकर पेरामिल्ट्री फोर्स की निगरानी में चुनाव करा लें इतने में ही उनकी हकीकत सामने आ जायेगी. दरअसल सपा के नेता उपचुनाव में मिली भाजपा की जीत को पचा नहीं पा रहे हैं जिसके चलते आये दिन भाजपा की जीत पर सवालिया निशान खड़े किए जा रहे हैं. कुंदरकी में भी सपा के पूर्व विधायक और सपा के प्रत्याशी रहे हाजी रिजवान ने भाजपा विधायक ठाकुर रामवीर सिंह को खुली चेतावनी दे रहे हैं. 

सपा नेता ने भी दी चुनौती
सपा प्रत्याशी हाजी मोहम्मद रिजवान ने कहा कि सपा मुखिया तो दूर की बात है वो उनसे ही चुनाव लड़कर दिखा दे, दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा. पूर्व विधायक हाजी रिजवान का यह भी कहना है कि भाजपा विधायक ख़ुद हक़ीक़त जानते हैं कि वो कैसे चुनाव जीते हैं.  भाजपा विधायक रामवीर ने सपा मुखिया अखिलेश यादव को चुनौती देते हुए कहा था कि मैं इस्तीफा देने को तैयार हूं सपा मुखिया अखिलेश यादव यहां आकर मेरे मुकाबले में चुनाव लड़ लें . 

संभल के चंदौसी में इस बावड़ी की मूल संरचना खोजने के लिए खुदाई, सामने आई 5 दशक पुरानी तस्वीर

उन्होंने कहा था कि मैं उनसे आग्रह कर रहा हूँ की अगर उन्हें लग रहा है कि मुस्लिम उनके साथ है और मुस्लिमो ने हमे बेबसी से वोट दिया है तो वह पहले जानकारी करें मुस्लिम उनके साथ है या नही है और अगर उन्हें लगता है मुस्लिम उनके साथ है तो मैं इस्तीफा दे दूंगा वो आएं और मेरे सामने चुनाव लड़ लें. मुझे मुस्लिम तो मुस्लिम यादव भी 95 प्रतिशत वोट मिला है, उनकी एक विधायक की सुसराल का एक गांव मेरी विधान सभा में है उनके गांव का रिजल्ट उनको भेज दो वह तीन बार असमोली से विधायक हैं उनके पिता जी भी विधायक रहे हैं माता जी भी विधायक रही हैं मैं वहां से जीतकर आया हूँ उनसे पूछ लें.

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कान खोलकर सुन लो...' आरक्षण सुधार आंदोलन पर भड़के चंद्रशेखर आजाद ने दे डाली ये चुनौती
'कान खोलकर सुन लो...' आरक्षण सुधार आंदोलन पर भड़के चंद्रशेखर आजाद ने दे डाली ये चुनौती
बस्ती: बेटी ने प्रेमी संग मिलकर की पिता की हत्या, इस वजह से उतारा मौत के घाट
बस्ती: बेटी ने प्रेमी संग मिलकर की पिता की हत्या, इस वजह से उतारा मौत के घाट
लखनऊ में Gen Z छात्रों के समर्थन में NSUI का प्रदर्शन, राजभवन घेराव की कोशिश
लखनऊ में Gen Z छात्रों के समर्थन में NSUI का प्रदर्शन, राजभवन घेराव की कोशिश
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर

वीडियोज

Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !
चीनी के दाम पर विश्लेषकों का विश्लेषण
चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget