एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: 'पहले पीडीए बना फिर I.N.D.I.A गठबंधन..', कांग्रेस से विवाद के बीच य़े क्या कह गए अखिलेश यादव?

Samajwadi Party: अखिलेश यादव ने कहा, पीडीए पहले बना इसके बाद 'इंडिया' गठबंधन बना है. इसके बाद भी हमने कई मौकों पर कहा कि इंडिया गठबंधन जरूर हैं लेकिन हमारी स्ट्रेटजी पीडीए है.

Akhilesh Yadav on Ajay Rai: कांग्रेस को लेकर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय (Ajay Rai) ने आजमगढ़ (Azamgarh) का जिक्र कर अखिलेश यादव की कमजोर नस दबाई तो सपा नेता बुरी तरह तिलमिला उठे हैं. उन्होंने कांग्रेस (Congress) को चेतावनी दे डाली कि वो सोच समझकर टिप्पणी करें नहीं तो फिर ऐसा ही सुनने के लिए भी तैयार हो जाएं. अखिलेश ने साफ कहा कि 'इंडिया' (I.N.D.I.A) से पहले पीडीए बन गया था और पीडीए ही एनडीए को हराएगा. 

सपा-कांग्रेस के बीच छिड़ी जुबानी जंग पर अखिलेश यादव ने कहा, पीडीए पहले बना इसके बाद 'इंडिया' गठबंधन बना है. इसके बाद भी हमने कई मौकों पर कहा कि इंडिया गठबंधन जरूर हैं लेकिन हमारी स्ट्रेटजी पीडीए है और पीडीए ही एनडीए को हराएगा. 

आजमगढ़ का जिक्र करने पर भड़के अखिलेश
अखिलेश यादव ने अजय राय के आजमगढ़ को लेकर दिए बयान पर उनका नाम लिए बिना कहा कि, "जहां तक एक कांग्रेस नेता के बयान का सवाल है, तो आजमगढ़ का नाता समाजवादियों से बहुत गहरा है. अगर कोई आजमगढ़ पर टिप्पणी करेगा तो वो लोग भी सुनने के लिए तैयार रहें या फिर सोच समझकर बोले. अगर आप अपने बड़े नेताओं से पूछ कर बोल रहे हैं तो बात अलग है, लेकिन अगर आप आजमगढ़ पर बोलेंगे तो हो सकता है कि जो इमोशन आजमगढ़ से समाजवादियों का है वहीं इमोशन कांग्रेस का रायबरेली और अमेठी से भी हो. हमने कभी रायबरेली अमेठी पर टिप्पणी नहीं की तो उन्हें सावधान रहना चाहिए. आजमगढ़ से हमारा भी वहीं इमोशन और भाव है." 

कांग्रेस को याद दिलाई रायबरेली और अमेठी
आपको बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव आजमगढ़ से चुनाव जीते थे, लेकिन 2022 में विधायक बनने के बाद उन्होंने इस सीट से इस्तीफा दे दिया. उपचुनाव में सपा हार गई. अजय राय ने इसी हार को लेकर निशाना साधते हुए कहा था कि अगर अखिलेश इतने मजबूत हैं तो वो आजमगढ़ में कैसे हार गए. सपा अध्यक्ष को ये बात इतनी नागवार गुजरी कि उन्होंने रायबरेली और अमेठी का जिक्र कर दिया. 

UP Politics: 'क्यों उनका नाम लेते हो..', ओम प्रकाश राजभर का नाम सुनते ही शिवपाल यादव ने कह दी ऐसी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'

वीडियोज

Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget