एक्सप्लोरर

UP News: बलिया में संत रविदास की प्रतिमा से तोड़फोड़, मौके पर पुलिस बल तैनात, पुलिस ने दी ये जानकारी

बलिया (Ballia) जिले के नरही थाना (Narahi Thana) क्षेत्र के एक गांव में क्षतिग्रस्त प्रतिमा के स्थान पर नयी प्रतिमा स्थापित कराई जा रही है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है.

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया (Ballia) जिले के नरही थाना (Narahi Thana) क्षेत्र के एक गांव में संत रविदास (Ravidas) की प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने शनिवार को बताया कि क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए घटनास्थल पर पुलिस (UP Police) बल तैनात किया गया है. जबकि अब वहां नई प्रतिमा स्थापित कराई जा रही है.

पुलिस के अनुसार, नरही थाना क्षेत्र के पिपरा कला गांव में शुक्रवार रात संत रविदास की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने की सूचना है. उसने कहा कि शनिवार सुबह जब ग्रामीणों ने मूर्ति को क्षतिग्रस्त स्थिति में देखा, तो पुलिस को इसकी जानकारी दी. इसके बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. नरही थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) पन्ने लाल ने बताया कि गांव के ही एक विक्षिप्त युवक ने संत रविदास की प्रतिमा में तोड़फोड़ की, जिससे प्रतिमा का दाहिना हाथ टूट गया है.

UP Politics: अखिलेश यादव बोले- 'महिलाओं को दिन दहाड़े लूट रहे बेखौफ लूटेरे, यूपी की कानून व्यवस्था ध्वस्त'

पुलिस बल तैनात
एसएचओ ने बताया कि क्षतिग्रस्त प्रतिमा के स्थान पर नयी प्रतिमा स्थापित कराई जा रही है और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात किया गया है. एसएचओ ने दावा किया कि घटना को लेकर क्षेत्र में कोई तनाव नहीं है. पुलिस इस घटना की जांच कर रही है. हालांकि इससे पहले चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के एक गांव में संत रविदास मंदिर की प्रतिमा को तोड़ने और मंदिर की झोपड़ी में आग लगाने का एक मामला सामने आया था.

तब इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. वायरल वीडियो में दिख रहा था कि कुछ लोग झोपड़ी में लगी आग को बुझाने का प्रयास कर रहे हैं. ग्रामीणों की शिकायत पर इस घटना के बाद पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ धारा 147, 295, 504, 436 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था. केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
उत्तराखंड में साइबर अटैक, 20 से ज्यादा सरकारी वेबसाइट्स ठप
उत्तराखंड में साइबर अटैक, 20 से ज्यादा सरकारी वेबसाइट्स ठप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
लक्ष्मी योजना के लिए उमड़ा महिलाओं का उत्साह, पहले चरण में 17 लाख लाभार्थियों का लक्ष्य
लक्ष्मी योजना के लिए उमड़ा महिलाओं का उत्साह, पहले चरण में 17 लाख लाभार्थियों का लक्ष्य

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget