एक्सप्लोरर

UP Police Exam: यूपी पुलिस की परीक्षा में चोरी करते 122 गिरफ्तार, एटा में सबसे ज्याद पकड़े गए 15, इन जिलों में भी दबोचा

यूपी पुलिस की 17 और 18 फरवरी को दो पालियों में हुई परीक्षा में लगभग 48 लाख से अधिक अभ्यर्थी सम्मिलित हुए हैं. सेंध लगाने के आरोप में पुलिस ने विभिन्न जिलों से 122 लोगों को गिरफ्तार किया है.

UP Police: उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग की सिपाही भर्ती परीक्षा में अनुचित साधनों का उपयोग करके सेंध लगाने की योजना बनाने के आरोप में पुलिस ने विभिन्न जिलों से 122 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार ने एक बयान में बताया कि अभी तक प्राप्त सूचना के अनुसार, एटा से 15, मऊ, सिद्धार्थनगर व प्रयागराज से नौ-नौ, गाजीपुर से आठ तथा आजमगढ़ से सात लोगों सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से अब तक 122 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) अमिताभ यश ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में से कुछ के पास नकल की गलत पर्चियां मिली, कुछ लोग अभ्यर्थियों के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे,जबकि कुछ लोगों ने अभ्यर्थियों से पैसा लिया था. यश के मुताबिक, यह गिरफ्तारियां 15 से 17 फरवरी की रात के बीच की गयी हैं .

करीब 48 लाख से अधिक अभ्यर्थी सम्मिलित हुए
डीजीपी कुमार ने खुद भी गोमती नगर के महामना मालवीय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज और जेएमडी पब्लिक हायर सेकेंडरी कॉलेज के परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया. उन्होंने कहा कि 17 और 18 फरवरी को दो पालियों में होने वाली परीक्षा में लगभग 48 लाख से अधिक अभ्यर्थी सम्मिलित हुए हैं.

कुमार के मुताबिक, सभी अधिकारी भ्रमणशील रहे तथा परीक्षा बहुत सुचारू रूप से हुई . उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर भी पुलिस की निगरानी जारी है. इससे पहले एटा जिले के अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय कुशवाहा ने कहा, “हमने सिपाही भर्ती परीक्षा में अनुचित साधनों का उपयोग करने की योजना बनाने के लिए 15 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. कोतवाली पुलिस थाने की निगरानी टीम ने गिरफ्तारी की है.”

पुलिस व स्थानीय प्रशासन सतर्क
‘उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड’ की सिपाही भर्ती परीक्षा 17 और 18 फरवरी को हो रही है जिसके मद्देनजर पूरे प्रदेश में पुलिस व स्थानीय प्रशासन सतर्क है. एटा के जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने कहा, “स्थानीय पुलिस के साथ जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी इस पुलिस भर्ती परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी उपाय कर रहे हैं और यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि किसी तरह के अनुचित साधनों का उपयोग ना होने पाए.”

बलिया पुलिस के सोशल मीडिया प्रकोष्ठ द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, जिले की रसड़ा पुलिस ने पुलिस भर्ती परीक्षा के कुछ घंटे पूर्व परीक्षा पास कराने का झांसा देकर अभ्यर्थियों से कथित तौर पर पैसे की वसूली करने वाले सलीम अंसारी (33) नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

BJNY पहुंची प्रतापगढ़, केशव प्रसाद मौर्य बोले- राहुल गांधी का यात्रा फ्लॉप, फोटो सेशन तक सीमित, कांग्रेस छोड़ो यात्रा सफल

छापा मारकर सलीम को गिरफ्तार किया
पुलिस ने रसड़ा थाना क्षेत्र के कोटवारी मोड़ के पास बलिया मार्ग पर स्थित एक दुकान पर छापा मारकर सलीम को गिरफ्तार किया. पुलिस ने अंसारी के पास से 8.99 लाख रुपये जब्त किए जो उसने कथित तौर पर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले विभिन्न अभ्यर्थियों से लिए थे. 

विज्ञप्ति के अनुसार, पुलिस ने सलीम के पास से भर्ती परीक्षा से संबंधित अभ्यर्थियों के 16 प्रवेशपत्र,12 मूल शैक्षिक प्रमाणपत्र, स्वयं के चार फर्जी आधार कार्ड, एप्पल का एक मोबाइल फोन तथा एक डायरी भी बरामद की है. इस मामले में सलीम के विरुद्ध रसड़ा थाने में नामजद मामला दर्ज किया गया है.

वहीं, आगरा में पुलिस उपायुक्त (नगर) सूर्य राय ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा कथित रूप से दस-दस लाख रुपये में पास कराने का झांसा देने वाले करतार सिंह और टिंकू को विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और हरीपर्वत पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget