एक्सप्लोरर

UP Police: खुशखबरी! यूपी में 52,699 पदों पर होगी सिपाहियों की सीधी भर्ती, जल्द शुरू होगी प्रक्रिया, जानें- डिटेल्स

UP Police Recruitment: यूपी पुलिस में इतने बड़े स्तर पर भर्ती इतिहास में पहली बार होगी. जल्द ही इसके लिए कार्यदायी संस्था का चयन किया जाएगा. इस साल के अंत तक लिखित परीक्षा कराई जा सकती है.

UP Police Recruitment Update: यूपी पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी हैं. जल्द ही उनका पुलिस में भर्ती का इंतजार खत्म होने वाला है. यूपी में इतिहास की सबसे बड़ी भर्ती किए जाने की तैयारी की जा रही हैं. जल्द ही यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड 52,699 सिपाहियों की सीधी भर्ती करने जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा और भर्ती से जुड़ी हुई सभी जानकारियों के लिए कार्यदायी संस्था के चयन की निविदा 15 जुलाई को प्रकाशित कर दिया जाएगा.

यूपी पुलिस में इतने बड़े स्तर पर भर्ती इतिहास में पहली बार होगी. जल्द ही इसके लिए कार्यदायी संस्था का चयन किया जाएगा. माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले इस साल के अंत तक इसके लिए लिखित परीक्षा कराई जाएगी. दरअसल इससे पहले यूपी पुलिस में करीब 35,757 पदों पर सीधी भर्ती होनी थी, जिसके लिए कार्यदायी संस्था का ही चयन नहीं हो पाया था. इस वजह से 10 महीने तक इसे लेकर कार्यवाही शुरू नहीं हो सकी, लेकिन अब दो कंपनियों ने भर्ती परीक्षा कराने में रुचि दिखाई है, जिसके बाद जल्द ही 52,699 सिपाहियों की सीधी भर्ती को लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी

बीते नवंबर में सिपाही के 35,757 पदों पर सीधी भर्ती के लिए कार्यदायी संस्था का चयन करने की निविदा जारी हुई थी. जिसके लिए सिर्फ टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने ही हिस्सा लिया, लेकिन बाद में नकल माफिया और सॉल्वर गैंग की परीक्षा में गड़बड़ी करने की आशंका के चलते टाटा कंसल्टेंसी ने भी अपने हाथ खींच लिए थे. इस वजह से बाद में इस निविदा का निरस्त कर दिया गया था. 

यूपी में इतने बड़े स्तर पर पुलिस भर्ती किए जाने की खबर उन युवाओं के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है जो काफी समय से पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे थे. माना जा रहा है कि इस सीधी भर्ती के लिए करीब 25 लाख आवेदन आने की उम्मीद है. खबरों के मुताबिक 15 जुलाई तक लिखित परीक्षा और भर्ती से संबंधित अन्य कार्यों के लिए कार्यदायी संस्था के चयन की निविदा प्रकाशित कर दी जाएगी. 

ये भी पढ़ें- UP News: यूपी के व्यक्ति की पिटाई के बाद मौत का मामला, परिजनों के साथ गोंडा पुलिस बिहार रवाना

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बरी होने के बाद अयोध्या पहुंचे बृजभूषण सिंह, एयरपोर्ट से हनुमानगढ़ी तक भव्य स्वागत
बरी होने के बाद अयोध्या पहुंचे बृजभूषण सिंह, एयरपोर्ट से हनुमानगढ़ी तक भव्य स्वागत
यूपी चुनाव से पहले सपा के इस सांसद पर शिकंजा कसेगी योगी सरकार? रिपोर्ट में आया नाम
यूपी चुनाव से पहले सपा के इस सांसद पर शिकंजा कसेगी योगी सरकार? रिपोर्ट में आया नाम
25 शादियां और करोड़ों की ठगी, पीड़ित महिलाएं पहुंची DM ऑफिस, मदद की गुहार
25 शादियां और करोड़ों की ठगी, पीड़ित महिलाएं पहुंची DM ऑफिस, मदद की गुहार
उत्तराखंड: 7 हजार बुजुर्गों की पेंशन पर खतरा! आधार लिंक नहीं तो नहीं मिलेगा पैसा
उत्तराखंड: 7 हजार बुजुर्गों की पेंशन पर खतरा! आधार लिंक नहीं तो नहीं मिलेगा पैसा

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
Embed widget