एक्सप्लोरर

UP Police Constable Result: यूपी पुलिस की परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद सीएम योगी की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा का रिजल्ट गुरुवार को जारी होने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने पहली प्रतिक्रिया दी है. यह परीक्षा बीते अगस्त महीने के दौरान पांच दिनों में आयोजित की गई थी.

UP Police Constable Result: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा 2024 के नतीजे गुरुवार को जारी कर दिए गए. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म एक्स पर यह जानकारी दी है. नतीजे घोषित होने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहली प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सफल होने वाले अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी हैं. 

सीएम योगी ने सोशल मीडिया के जरिए कहा, 'उ.प्र. पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से आयोजित यूपी पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती-2023 की लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई! आप सभी परीक्षा के आगामी चरणों की तैयारी पूर्ण तत्परता के साथ करेंगे, इस विश्वास के साथ मेरी मंगलकामनाएं!'

सिपाही भर्ती परीक्षा का आयोजन अगस्त में दस पालियों में हुआ था. उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की सूची पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की साइट पर देखी जा सकती है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म एक्स पर लिखा कि आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 की दिनांक 23, 24, 25 30 और 31 अगस्त 2024 को लिखित परीक्षा हुई थी.

फिल्म The Sabarmati Report यूपी में टैक्स फ्री, सीएम योगी बोले- 'षड्यंत्रों का पर्दाफाश हुआ'

ऐसे चेक करें अपने रिजल्ट
बोर्ड ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा के अंकों की श्रेष्ठता और आरक्षण के लंबवत एवं क्षैतिज नियमों के अनुसार, चयन प्रक्रिया के अगले चरण, अभिलेखों की जांच तथा शारीरिक मानक परीक्षण (डीवी /पीएसटी) के लिए अर्ह पाए गए अभ्यर्थियों की सूची और तत्संबंधी विज्ञप्ति बोर्ड की वेबसाइट https://uppbpb.gov.in पर जारी कर दी गई है.

ज‍िन्‍होंने ने भी यूपी पुलिस कांस्‍टेबल भर्ती परीक्षा दी हो, तो वे इसके नतीजे यूपी पुलिस उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर चेक कर सकते हैं. सबसे पहले आपको इस वेबसाइट पर जाना होगा. इसके बाद “कांस्टेबल भर्ती 2024 रिजल्ट” के लिंक पर क्लिक करना होगा. यहां पर अपना पंजीकरण नंबर व जन्मतिथि डालकर आप आगे की प्रोसेस कर सकते हैं. यह दोनों डिटेल्‍स डालने के बाद आपका रिजल्‍ट स्क्रीन पर दिख जाएगा. रिजल्‍ट के साथ साथ मेरिट लिस्‍ट भी जारी की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ियों पर फूलों की बारिश, CM योगी के स्वागत से झूम उठे शिवभक्त
कांवड़ियों पर फूलों की बारिश, CM योगी के स्वागत से झूम उठे शिवभक्त
SRN अस्पताल का नाम ठाकुर रोशन सिंह करने की मांग, प्रयागराज में लगे पोस्टर
SRN अस्पताल का नाम ठाकुर रोशन सिंह करने की मांग, प्रयागराज में लगे पोस्टर
नशे के खिलाफ योगी सरकार की मुहिम को मिला जनता का साथ, जन भवन से निकली साइकिल रैली
नशे के खिलाफ योगी सरकार की मुहिम को मिला जनता का साथ, जन भवन से निकली साइकिल रैली
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
Embed widget