एक्सप्लोरर

Bulandshahr: पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़, 14 लाख की लूट में शामिल कुख्यात बदमाश गिरफ्तार

Bulandshahr News: लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद से मौजम फरार चल रहा था. पुलिस ने घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया.

यूपी के बुलंदशहर में लुटेरे और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में एक लुटेरा गोली लगने से घायल हो गया. इससे लुटेरे के हाथ से नोटों से भरा बैग और पिस्टल सड़क पर जा गिरा. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार लुटेरे के कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा, कारतूस, एक मोटरसाइकिल और लूटे गिए दो लाख 40 हजार रुपये बरामद किए हैं. पुलिस घायल लुटेरे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जिसकी पहचान मौजम के रुप में हुई है.

पशु व्यापारी के साथ लूट
गिरफ्तार मौजम ने अपने साथियों के साथ मिलकर बीते 15 फरवरी को पहासू थाना क्षेत्र में पशु व्यापारी नदीम से हथियार के नोंक पर 14 लाख की लूट की वारदात को अंजाम दिया था. लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद से मौजम फरार चल रहा था. जिसे पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है.

इससे पहले पहासू थाना पुलिस और स्वाट टीम ने मौजम के एक साथी आमिर को दिल्ली की ओखला मंडी से गिरफ्तार किया था. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूट के 2 लाख 35 हजार रुपये, एक अवैध पिस्टल कारतू और मोटरसाइकिल बरामद किया था. आमिर और मौजम पर कई संगीन मुकदमें पहले से दर्ज हैं.

दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि आमिर जब अलीगढ़ जेल में बंद था तो उसकी मुलाकात पशु व्यापारी नदीम के एक पड़ोसी से हुई थी. उसने ही आमिर को बताया था कि उसका पड़ोसी नदीम लाखों रुपये लेकर पशु खरीदने के लिए आया जाया करता है. जिसके बाद आमिर ने अपने साथी मौजम के साथ मिलकर नदीम से लूट की वारदात को अंजाम दिया था. फिलहाल पुलिस ने दोनों लुटेरों को गिरफ्तार कर आगे के कार्यवाही में जुटी है.

14 लाख की चोरी का खुलासा
इस संबंध में बुलंदशहर एसपी देहात रोहित मिश्रा ने बताया था कि 15 फरवरी को पहासू थाना क्षेत्र में सुबह लगभग 8:45 के आस पास एक पशु व्यापारी के साथ लूट हुई थी, जिसमें 14 लाख रुपये एक मोबाइल फोन और कार की चाबी छीन कर लुटेरे ले गए थे. इस लूट की वारदात को अंजाम चार लोगों ने मिलकर दो बाइक से दी थी. पुलिस ने लूट के खुलासे के लिए एक टीम लगाई थी.
 
इस वारदात में शामिल अन्य लुटेरों की तलाश में पुलिस जुटी है. इस लूट में चार लोग शामिल थे, जिनमें से एक लुटेरे का मामा है. लूट की साजिश उसके मामा ने रची थी. उनका प्लान था कि पकड़े जाने पर आपसी समझौता कर लूट की रकम हड़प लेंगे. आमिर सिकंदराबाद क्षेत्र का रहने वाला है, जिस पर कई मुकदमें पहले से दर्ज हैं.

चेकिंग के दौरान फायरिंग
इस कार्रवाई को लेकर सीओ शिकारपुर शिव ठाकुर ने बताया कि पहासू पुलिस टीम नगलपुर सारंग में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी बिना नंबर प्लेट के एक मोटरसाइकिल वहां से गुजरी. जिसको रोकने की कोशिश की गई तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. उन्होंने बताया कि पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके दाहिने पैर में गोली लगी है.

ये भी पढ़ें: Bulandshahr: पत्नी को प्रेमी के साथ देख भड़का पति, दोनों पर बरसाई गोलियां, महिला की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget