एक्सप्लोरर

UP Panchayat Election: तीसरे चरण में दोपहर एक बजे तक 36.39 फीसदी मतदान, 20 जिलों में वोटिंग जारी

15 अप्रैल को संपन्न हुए पहले चरण के चुनाव में 71 प्रतिशत मतदान हुआ था जबकि 19 अप्रैल को हुए दूसरे चरण के चुनाव में 71 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के तहत सोमवार दोपहर एक बजे तक सभी 20 जिलों में औसतन 36.39 प्रतिशत मतदान हुआ. मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ जो शाम छह बजे तक चलेगा. राज्य निर्वाचन आयोग ने इस बारे में बताया. राज्‍य निर्वाचन आयोग के अनुसार मतदान में 20 जिलों में 2.72 लाख से अधिक उम्मीदवारों की तकदीर का फैसला होगा और इस दौरान कुल 49,789 मतदान केंद्रों पर 3,05,71,613 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे.

पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में 73,663 उम्मीदवार निर्विरोध चुने जा चुके हैं. तीसरे चरण में जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और ग्राम सभा सदस्य के पदों की 2.14 लाख सीटें हैं. राज्‍य निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर एक बजे तक शामली में 39.41 प्रतिशत, मेरठ में 38.66 प्रतिशत, मुरादाबाद में 38.02, पीलीभीत में 39.35 प्रतिशत, कासगंज में 38.73 प्रतिशत, फिरोजाबाद में 39.67 प्रतिशत, औरैया में 38.29 प्रतिशत, कानपुर देहात में 33.00 प्रतिशत और जालौन में 34.00 प्रतिशत मतदान हुआ.

आयोग के अनुसार हमीरपुर में 35.08 प्रतिशत, फतेहपुर में 35.03 प्रतिशत, उन्‍नाव में 35.00 प्रतिशत, अमेठी में 36.54 प्रतिशत, बाराबंकी में 34.00 प्रतिशत, बलरामपुर में 34.90 प्रतिशत, सिद्धार्थनगर में 36.85 प्रतिशत, देवरिया में 35.22 प्रतिशत, चंदौली में 35.88 प्रतिशत, मिर्जापुर में 34.58 प्रतिशत और बलिया में 35.49 प्रतिशत मतदान हुआ. राज्‍य निर्वाचन आयोग के आयुक्त मनोज कुमार ने सभी संबंधित जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों सहित निर्वाचन से जुड़े सभी अधिकारियों को किसी भी मतदान केंद्र पर पुनर्मतदान से बचने के लिए बेहतर व्यवस्था करने का निर्देश दिया है.

कोविड-19 संबंधी नियमों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है

आयोग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीसरे चरण में जिला पंचायत सदस्य की 746 सीटों पर 10,416 उम्मीदवार, क्षेत्र पंचायत सदस्य की 18,530 सीटों पर 88584 उम्मीदवार, ग्राम प्रधान की 14,379 सीटों पर 1,16,162 उम्मीदवार और ग्राम पंचायत वार्ड की 1,80,473 सीटों पर 57,649 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. ये उम्मीदवार राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए प्रतीक चिन्ह पर चुनाव लड़ रहे हैं. आयोग के मुताबिक तीसरे चरण में जिला पंचायत सदस्य के छह, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 371, ग्राम प्रधान के 55 और ग्राम पंचायत सदस्य के 73,231 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं. इस तरह तीसरे चरण में 20 जिलों में विभिन्न पदों के लिए कुल 73,663 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं.

आयोग के अनुसार, 15 अप्रैल को संपन्न हुए पहले चरण के चुनाव में 71 प्रतिशत मतदान हुआ था जबकि 19 अप्रैल को हुए दूसरे चरण के चुनाव में 71 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को 25 मई तक पंचायत चुनाव की प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए हैं. कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर राज्य निर्वाचन आयोग ने मार्च में निर्देश दिए थे कि पंचायत चुनाव के दौरान अधिकतम पांच लोग ही घर-घर जाकर चुनाव प्रचार कर सकते हैं. राज्य के उप निर्वाचन आयुक्त वेद प्रकाश वर्मा ने बताया कि अपर जिला अधिकारियों की अगुवाई में तीन सदस्य समितियां गठित की गई हैं जो आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराएंगी. मतदान के दौरान कोविड-19 संबंधी नियमों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है.

ये भी पढ़ें-

सीएम योगी का सख्त निर्देश, यूपी में अंतिम संस्कार पर शुल्क नहीं, धार्मिक मान्यताओं का होगा पालन

UP: कोरोना की जांच किये बगैर लगा दिये रेमडिसिविर इंजेक्शन, युवक की दर्दनाक मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत
गोंडा: मगरमच्छ के हमले में घायल मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग
गोंडा: मगरमच्छ के हमले में घायल मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग
यूपी के इस जिले का बदलेगा नाम, CM योगी का मंच से ऐलान
यूपी के इस जिले का बदलेगा नाम, CM योगी का मंच से ऐलान

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget