एक्सप्लोरर

UP: कोरोना की जांच किये बगैर लगा दिये रेमडिसिविर इंजेक्शन, युवक की दर्दनाक मौत

राजधानी लखनऊ में एक निजी अस्पताल की बड़ी लापरवाही सामने आई है. यहां डॉक्टरों ने एक युवक को बिना कोरोना की जांच किये ही रेमडिसिविर के तीन इंजेक्शन लगा दिये. जिसके बाद उसकी मौत हो गई.

लखनऊ: राजधानी में निजी कोविड अस्पताल के संचालकों पर लापरवाही का बड़ा आरोप लगा है. चौक के हेरिटेज अस्पताल में भर्ती कराए गए इंदिरानगर के अंकित वर्मा की पत्नी शीतल का कहना है कि मामूली बुखार और सांस की दिक्कत पर पति को अस्पताल में भर्ती कराया था. जहां बिना किसी जांच के डॉक्टरों ने उन्हें रेमडिसिविर इंजेक्शन की 3 डोज लगा दी. इंजेक्शन लगने के कुछ देर बाद पति की हालत बिगड़ने लगी और उन्होंने दम तोड़ दिया. शीतल ने चौक कोतवाली में हेरिटेज अस्पताल के संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है.

बिना जांच के भर्ती कर लिया 

अंकित एक एनजीओ चलाते थे. पत्नी शीतल के मुताबिक उन्हें कभी कोई बीमारी नहीं रही 19 अप्रैल को हल्का बुखार और सांस में दिक्कत होने पर वह उन्हें हेरिटेज अस्पताल ले गईं. हेरिटेज कोविड अस्पताल है, लेकिन उनके पति को बिना किसी जांच के तुरंत भर्ती कर लिया गया. अस्पताल जाते ही डॉक्टरों ने रेमडिसिविर की छह डोज लाने को कहा. किसी तरह जुगाड़ करके वह रेमडिसिविर के छह इंजेक्शन लाई जिसमे से दो उसी रात लगा दिए गए. एक इंजेक्शन अगले दिन भी लगाया गया. इंजेक्शन लगाते ही पति की हालत बिगड़ने लगी, उनके मुंह से खून निकलने लगा और कुछ देर में मौत हो गई.

डॉक्टरों ने दी धमकी

शीतल का कहना है कि पति की मौत के बाद भी डॉक्टरों ने उनको कोई जानकारी नहीं दी और शव वेंटिलेटर पर रखकर गुमराह करते रहे. उपचार के बारे में पूछने पर डॉक्टर और स्टाफ के लोग झगड़ा करने लगते. पति की मौत की वजह के बारे में पूछने पर डॉक्टर धमकाने लगे. डॉक्टरों ने कहा कि शव ले जाओ नहीं तो कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट बना देंगे और क्रियाकर्म तो दूर चेहरा तक नहीं देख सकोगे.

ये भी पढ़ें.

Gorakhpur: कोविड 2.0 में शुरू हुआ सैनेटाइजेशन का महाअभियान, नगर आयुक्त ने मोर्चा संभाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में प्रेस वार्ता के बीच भावुक हुईं अंकिता भंडारी की मां सोनी, फफक-फफक कर रोईं
दिल्ली में प्रेस वार्ता के बीच भावुक हुईं अंकिता भंडारी की मां सोनी, फफक-फफक कर रोईं
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
अमेठी की फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
अमेठी की फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
प्रयागराज का कसारी मसारी अब श्रीकृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
प्रयागराज का कसारी मसारी अब श्रीकृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget