एक्सप्लोरर

यूपी में महिलाओं के लिए संकटमोचक बनेगा वन स्टॉप सेंटर, जानें क्या है योगी सरकार की तैयारी

UP One Stop Centre: वन स्टॉप सेंटर योजना की शुरुआत साल 2015-16 में केंद्र सरकार की शत-प्रतिशत वित्तपोषित योजना के रूप में हुई थी. साल 2017 के बाद सीएम योगी के नेतृत्व में इस योजना को नई गति मिली.

UP News: यूपी में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है. प्रदेश में संचालित वन स्टॉप सेंटर योजना का विस्तार करते हुए सरकार अब 17 नई यूनिट्स की स्थापना करने जा रही है. यह पहल हिंसा से पीड़ित महिलाओं को त्वरित सहायता और समग्र समर्थन प्रदान करने की दिशा में एक अहम प्रयास है.

वर्तमान में प्रदेश के 75 जिलों में 79 वन स्टॉप सेंटर सक्रिय हैं. इन केंद्रों के माध्यम से अब तक 2.10 लाख से अधिक पीड़ित महिलाओं और बालिकाओं को मदद पहुंचाई जा चुकी है. अब सरकार की योजना लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर समेत कुल 13 जिलों में 17 नए सेंटर खोलने की है.

वन स्टॉप सेंटर योजना की शुरुआत वर्ष 2015-16 में केंद्र सरकार की शत-प्रतिशत वित्तपोषित योजना के रूप में हुई थी. वर्ष 2017 के बाद मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में इस योजना को नई गति मिली. महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित इन केंद्रों पर पीड़ित महिलाओं को अल्पकालिक आश्रय, चिकित्सा, परामर्श, विधिक और पुलिस सहायता जैसी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाती हैं.

इन जिलों में स्थापित किए जा रहे हैं नए वन स्टॉप सेंटर  

भारत सरकार की मंजूरी के बाद जिन जिलों में नए वन स्टॉप सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं, उनमें लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज और लखीमपुर खीरी में दो-दो यूनिट्स शामिल हैं. वहीं बरेली, कानपुर नगर, गौतमबुद्धनगर, मेरठ, गोरखपुर, सहारनपुर, झांसी, आगरा और बिजनौर में एक-एक केंद्र खोले जाएंगे.

हर वन स्टॉप सेंटर पर होगी एक आकस्मिक सेवा वाहन की भी व्यवस्था

फरवरी 2025 से हर वन स्टॉप सेंटर पर एक आकस्मिक सेवा वाहन की भी व्यवस्था की जा रही है. यह सुविधा आपात स्थिति में पीड़ितों तक त्वरित सहायता पहुंचाने में बेहद कारगर साबित होगी.अब तक 2.10 लाख से अधिक महिलाओं और बालिकाओं को इन केंद्रों से मदद मिल चुकी है. यह केंद्र न केवल राहत प्रदान करते हैं, बल्कि पुनर्वास और सामाजिक पुनःस्थापन में भी सहायक बन रहे हैं.

यूपी में आलू किसानों की आमदनी होगी दोगुनी, योगी सरकार के प्लान से इन जिलों को फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget