एक्सप्लोरर

UP: रामपुर जिला अस्पताल में नर्स ने ऑन ड्यूटी डॉक्टर को मारा थप्पड़, हुई सस्पेंड

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने नर्स कविता को निलंबित कर दिया, वहीं रिटायर्ड सीएमएस जो पुनर नियुक्ति पर जिला अस्पताल में कार्यरत थे उनकी सेवाएं समाप्त कर दी.

रामपुर: जहां एक तरफ पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है, जहां अपने ही अपनों का साथ छोड़ जाते हैं. इस सबके बीच लगातार काम कर रही मशीनरी पर कितना तनाव होता है इस बात का अंदाजा रामपुर जिला अस्पताल में हुई इस घटना से लगाया जा सकता है, जहां एक स्टाफ नर्स ने डॉक्टर से कहासुनी के बाद सरेआम सीनियर डॉक्टर को थप्पड़ जड़ दिया. मामूली बात से शुरू हुए विवाद में नर्स के थप्पड़ जड़ने के बाद डॉक्टर ने भी प्रतिक्रिया दी लेकिन वहां मौजूद लोगों ने दोनों का बीच-बचाव करवा दिया. हालांकि आला अधिकारियों के पहुंचने पर दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे पर ठीक प्रकार से ना बोलने का आरोप लगाया है. अधिकारी इस मामले को सुलझाने में लगे हैं ताकि कोविड-19 के इस दौर में फ्रंटलाइन वर्कर की तरह काम करने वाली इस मशीनरी को बाधित होने से बचाया जा सके.

मामला रामपुर जिला अस्पताल का है जहां देर शाम वरिष्ठ डॉक्टर बीएम नागर इमरजेंसी ड्यूटी पर थे. एकाएक वहां कविता नाम की स्टाफ नर्स इमरजेंसी वार्ड में पहुंची और डॉक्टर से किसी बात को लेकर वाद-विवाद शुरू हो गया. देखते ही देखते गुस्साई नर्स ने डॉक्टर  के मुंह पर थप्पड़ जड़ दिया जिसके बाद सीनियर डॉक्टर को भी गुस्सा आ गया और वह उठ खड़े हुए इससे पहले की वह नर्स को प्रतिक्रिया दे पाते वहां मौजूद स्टॉफ के लोगों ने उनका बीच-बचाव कर दिया. जिसके बावजूद भी गुस्साई नर्स गाली गलौज करते हुए वहां से बाहर निकली.

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने नर्स कविता को निलंबित कर दिया

इस मामले में जिलाधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट से रिपोर्ट मांगी थी और जिला अस्पताल पहुंचकर अगले दिन डॉक्टर और नर्स के साथ बातचीत की. नगर मजिस्ट्रेट की रिपोर्ट पर कार्यवाही करते हुए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने नर्स कविता को निलंबित कर दिया, वहीं रिटायर्ड सीएमएस जो पुनर नियुक्ति पर जिला अस्पताल में कार्यरत थे उनकी सेवाएं समाप्त कर दी. जिलाधिकारी ने पूरे स्टाफ को हिदायत दी कि कोविड-19 के दृष्टिगत जिला अस्पताल में आने वाले हर मरीज के साथ डॉक्टर और स्टाफ अच्छा व्यवहार करेंगे और किसी भी प्रकार की कोताही बरते जाने पर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें-

UP Corona Update: यूपी में 24 घंटों में करीब तीन सौ लोगों की मौत, 29,192 नए मामले आए सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट
वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट
अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'
अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाट डूबे तो छत पर होने लगा शवदाह!
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाट डूबे तो छत पर होने लगा शवदाह!

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget