एक्सप्लोरर

यूपी में 8 नए कॉरिडोर, इन जिलों से होकर गुजरेगा रास्ता, 6 राज्यों को सीधा फायदा

UP North South Corridor: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार प्रदेश को दक्षिण राज्यों के साथ जोड़ने के लिए नया कॉरिडोर बनाने की तैयारी कर रही है जिससे कई राज्य सीधे यूपी से जुड़ जाएंगे.

UP North South Corridor: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश के दक्षिण के राज्यों से कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए नया कॉरिडोर बनाने पर काम शुरू कर दिया है. जिससे यूपी की कनेक्टिविटी मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना,राजस्थान, झारखंड और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों से भी सीधे हो सकेगी. इसके लिए 1989 किमी लंबा कॉरिडोर बनाया जाएगा. जिसमें आठ अलग-अलग मार्गों को प्रस्तावित किया है. जो इन यूपी समेत आसपास के राज्यों को नेपाल तक जोड़ेंगे. इससे न सिर्फ व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा बल्कि कनेक्टिविटी भी बढ़ेगी.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस संबंध में मंगलवार को पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें कॉरिडोर को लेकर अहम निर्देश दिए गए हैं. सीएम योगी ने  कहा कि जहां-जहां यह कॉरिडोर राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़ेगा, वहां एनएचएआई का सहयोग लिया जाए और बाकी हिस्सों में राज्य सरकार खुद निर्माण कराए. जहां जरूरत हो वहां ग्रीन फील्ड सड़कें भी बनाई जाएंगी.

ये कॉरिडोर क़रीब 1989 लंबा होगा. जिसमें 1250 किमी का हिस्सा NHAI के पास और 739 उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण विभाग के अधीन है. इस कॉरडोर की अनुमानित लागत 18 हजार करोड़ रुपये तक बताई जा रही है. इसमें आठ अलग-अलग मार्गों को कॉरिडोर बनाकर जोड़ा जाएगा. इनमें कुछ सड़के पहले बनी हुई हैं और कुछ पैच का निर्माण होगा. 

कॉरिडोर से जुड़ेंगे ये नए आठ मार्ग
- लखीमपुर-लखनऊ-चित्रकूट-सतना, ये मार्ग करीब 111 किमी लंबा होगा, जिसके निर्माण में 1425 करोड़ की लागत आएगी.  
- श्रावस्ती-गोंडा-अयोध्या-प्रयागराज-रीवा के बीच 337 किमी लंबा मार्ग बनेगा, जिनकी संभावित लागत 3288 करोड़ बताई गई है.
- भोगिनीपुर-औरेया-कन्नौज-हरदोई-सीतापुर-लखीमपुर-गौरीफंटा(नेपाल बॉर्डर) के बीच 342 किमी लंबा मार्ग बनेगा, जिसमें 3152 करोड़ की लागत का अनुमान है. 
- नेपाल बॉर्डर ककरहवा-बांसी-बस्ती-जौनपुर के बीच 1050 करोड़ की लागत से 273 किमी लंबा मार्ग बनेगा 
- पिथौरागढ़-पीलीभीत-शाहजहांपुर-कानपुर-हमीरपुर-छतरपुर (मध्य प्रदेश) के बीच 3200 करोड़ की लागत से 469 किमी लंबा मार्ग बनेगा
- कोटद्वार-नजीबाबाद-अमरोहा-इटावा-ललितपुर-सागर(मध्य प्रदेश) के बीच 7545 करोड़ की लागत से 640 किमी लंबा मार्ग बनेगा 
- काशीपुर-मुरादाबाद-हाथरस-मथुरा-भरतपुर (राजस्थान) से कनेक्ट करते हुए 1584  करोड़ की लागत से 268 किमी लंबा मार्ग बनेगा. 

इस कॉरिडोर के बनने से उत्तर प्रदेश के साथ ही सीमावर्ती जिलों में व्यापार, उद्योग और रोज़गार को नया बढ़ावा मिलेगा.

Operation Sindoor: सीएम योगी तिरंगा यात्रा में हुए शामिल, कहा- 'कोई छेड़ेगा तो छोड़ेंगे नहीं..'  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chandauli News: 150 साल पुराने मंदिर के ध्वस्तीकरण के दौरान हादसा, गुंबद गिरने से कर्मचारी की मौत
चंदौली: 150 साल पुराने मंदिर के ध्वस्तीकरण के दौरान हादसा, गुंबद गिरने से कर्मचारी की मौत
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
'यह पैसों की नहीं, आस्था की लूट', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'यह पैसों की नहीं, आस्था की लूट', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
कुशीनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर बोला बड़ा हमला, कहा- युवाओं का रोजगार खा गए
कुशीनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर बोला बड़ा हमला, कहा- युवाओं का रोजगार खा गए

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
Jayden Adams Death: सिर्फ 25 की उम्र में दुनिया को आखिरी सलाम, चैंपियन फुटबॉलर की मौत से शोक में डूबा फुटबॉल जगत
सिर्फ 25 की उम्र में दुनिया को आखिरी सलाम, चैंपियन फुटबॉलर की मौत से शोक में डूबा फुटबॉल जगत
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
Embed widget