एक्सप्लोरर

UP Politics: निकाय चुनाव में मिली हार पर भड़की सपा, आंकड़ों को बताया फर्जी, कहा- 'बेईमानी से जीती बीजेपी'

UP Nikay Chunav Results: सपा नेता राजपाल कश्यप ने कहा निकाय चुनाव में सपा मजबूती से लड़ी. सपा को हराने के लिए बीजेपी ने शासन सत्ता का दुरुपयोग कर लोकतंत्र की सारी संस्थाओं को खत्म कर दिया.

UP Nikay Chunav Results 2023: यूपी नगर निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है. सपा के 48 फीसद प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई, जिसे लेकर सपा प्रवक्ता और पूर्व एमएलसी राजपाल कश्यप ने बीजेपी (BJP) पर हमला बोला है, सपा नेता ने निकाय चुनाव के इन आंकड़ो को ही फर्जी करार दिया है. उन्होंने कहा कि जमानत तो बीजेपी की जब्त हुई है, बीजेपी के 3706 लोगों की जमानत जब्त हुई है. 

राजपाल कश्यप ने कहा निकाय चुनाव में सपा मजबूती से चट्टान की तरह लड़ी है. सपा को हराने के लिए भाजपा ने शासन सत्ता का दुरुपयोग करके लोकतंत्र की सारी संस्थाओं को खत्म करने का काम किया. निर्वाचन आयोग मूक बना रहा. हमारे जीते हुए प्रत्याशियों को हराकर भेजा गया है. यह लोग बेईमानी से जीते हैं. कितनी नगर पालिका, नगर पंचायत अध्यक्ष, पार्षदों को जबरदस्ती हराया गया. वह लोग धरना प्रदर्शन करते रहे लेकिन हरा दिया गया. भाजपा बुरी तरीके से नगरपालिका के चुनाव में परास्त हुई है. नगर निगम में वह पहले से थे और तब भी काम नहीं किया था, अब फिर आ गए हैं तो फिर काम नहीं करेंगे. 

बीजेपी पर लगाया गड़बड़ी की आरोप

सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने भी निकाय चुनाव पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि महानगरों में भाजपा पहले से थी. सब चुनाव अलग-अलग होते हैं. नगर निगम के चुनाव में अलग तरीके से वोट होता है और विधानसभा, लोकसभा में अलग तरीके से. तभी हमारे कानपुर, लखनऊ सब जगह विधायक जीते. समाजवादी पार्टी ने मजबूती से चुनाव लड़ा, भाजपा के खिलाफ कोई अगर मजबूती लड़ रहा था तो सिर्फ समाजवादी पार्टी. बाकी पार्टियां तो भाजपा की ही एबीसीडी पार्टियां है जिनकी फंडिंग भी अखिलेश यादव को रोकने के लिए भाजपा ही कर रही थी. भाजपा और पार्टियों को भी उतार रही थी, उनकी खुद लड़ने की हैसियत ही नहीं है वह सारे हथकंडे अपना रही है. 

लखनऊ नगर निगम कार्यकारिणी में सपा को अधिकतम 2 सीट मिलने की स्थिति पर अमिताभ बाजपेई ने कहा कि सपा विचारधारा के लोग लड़ना जानते हैं. इस उत्तर प्रदेश में बड़ी-बड़ी सरकारों का घमंड तोड़ने का काम समाजवादियों ने किया है. कांग्रेस का भी घमंड ठीक करने का काम किया, बीजेपी का भी और बीएसपी का भी और बीजेपी दोबारा आ गई तो उसका घमंड भी ठीक करने का काम अखिलेश यादव करेंगे. 

ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav Results: 2024 से पहले बीजेपी के लिए बुरी खबर, जीत के बावजूद निकाय चुनाव के ये आंकड़े कर देंगे परेशान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget