एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav 2023: सुल्तानपुर में नामांकन के दौरान सोनम किन्नर ने सपा पर उठाए सवाल, कहा- बीजेपी का लहराएगा परचम

UP Nagar Nikay Chunav 2023: सुल्तानपुर के पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने सोमवार को बीजेपी प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया. इस अवसर पर दर्जा प्राप्त मंत्री सोनम किन्नर भी मौजूद रहीं.

Sultanpur Nikay Chunav 2023: सुल्तानपुर में पूर्व पालिकाध्यक्ष व भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल के नामांकन के दौरान किन्नर बोर्ड की उपाध्यक्ष व दर्जा प्राप्त मंत्री सोनम किन्नर समाजवादी पार्टी के अस्तित्व पर सवाल खड़े कर दिए. कहा कि 13 मई को उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी समाप्त पार्टी होने जा रही है.

बीजेपी प्रत्याशी के नामांकन के लिए दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह सुल्तानपुर पहुंचे हैं. जहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष आर ए वर्मा के साथ नामांकन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी हासिल की. पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का जुलूस नगर चौराहे से कलेक्ट्रेट पहुंचे. जहां पर बीजेपी के पक्ष में नारेबाजी करते हुए प्रत्याशी प्रवीण अग्रवाल नामांकन कक्ष की तरफ गए. इस दौरान बाहर अफरा-तफरी का माहौल देखा गया. मौके पर एसडीएम सदर सीपी पाठक, क्षेत्राधिकारी नगर राघवेंद्र चतुर्वेदी नगर कोतवाल राम आशीष उपाध्याय समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे. नामांकन के दौरान जिला अधिकारी जसजीत कौर और एसपी सोमेन वर्मा नामांकन कक्ष की बैरिकेडिंग चरित्र भ्रमण करते देखे गए हैं. चर्चाओं का बाजार भी काफी गरमा गया है.

बीजेपी का परचम लहराएगा 

हमारे समाज से एक किन्नर ने पर्चा खरीदा था जिसे हमने बैठा दिया है. आपको बता दें कि कल आयशा किन्नर ने नपा अध्यक्ष पद के लिए पर्चा खरीदा था. वही सोनम किन्नर ने कहा कि हमारे समाज के सभी किन्नर जो विचारधारा से प्रभावित हैं, सभी भारतीय जनता पार्टी को सपोर्ट करेंगे. मैं भारतीय जनता पार्टी को अपनी मां मानती हूं, सभी नगर निकाय और नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराएगा.

काम देखकर पार्टी ने भरोसा जताया  

नामांकन के बाद बीजेपी प्रत्याशी प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि मेरे पिछले दस साल के कार्यकाल और जनता की आवाज को सुनकर पार्टी ने मुझ पर भरोसा जताया है. हमने विश्वास दिलाया है कि जनता के आशीर्वाद से हम पुनः भारी मतों से ये चुनाव जीतेंगे. मेरे कार्यकाल विपक्ष की सरकार में रहे, लेकिन मैंने सबको साथ लेकर निभाया था. हमारा प्रयास होगा नगर स्वच्छ, सुंदर हरा भरा हो. प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि मौजूदा नगर पालिका अध्यक्ष के जो अधूरे काम हैं उन्हें मैं पूरा करूंगा.

ये भी पढ़ें :-UP Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव में अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी बने मुद्दा, किसको होगा फायदा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
IPS, RAW और CRPF अफसर बनकर ठगी! देहरादून पुलिस ने पूर्व मुख्य सचिव के बेटे को दबोचा
IPS, RAW और CRPF अफसर बनकर ठगी! देहरादून पुलिस ने पूर्व मुख्य सचिव के बेटे को दबोचा

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget