एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav 2023: चुनाव आयोग के एक फैसले ने अखिलेश यादव की बढ़ा दी मुसीबत, निकाय चुनाव में नुकसान होगा?

UP Nikay Chunav: आरएलडी का दर्जा छिनने से पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं पर इसका असर पड़ेगा. निकाय चुनाव में पार्टी को अब नई रणनीति के साथ उतरना पड़ेगा.

UP Nagar Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश विधानसभा में नौ विधायकों वाली आरएलडी (RLD) के लिए निकाय चुनाव से पहले राज्य स्तर का दर्जा हटाना उनकी सहयोगी पार्टी सपा (Samajwadi Party) के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. इसका असर निकाय चुनाव में पड़ने की संभावना है. राजनीतिक जानकारों की मानें तो सपा, आरएलडी के जरिए पश्चिमी यूपी में बीजेपी को चुनौती देने के फिराक में लगी थी. हाल में अभी खतौली के उपचुनाव में मिली जीत के बाद सपा अपने को मजबूत मान रही थी. अगर कहीं आरएलडी का चुनाव चिन्ह छिन गया तो सपा के गठबंधन को परेशानी हो सकती है.

राजनीतिक विश्लेषक अमोदकांत की मानें तो आरएलडी का दर्जा छिनने से पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं पर इसका असर पड़ेगा. निकाय चुनाव में पार्टी को अब नई रणनीति के साथ उतरना पड़ेगा. इस बीच आरएलडी के सूत्रों की मानें तो जयंत चौधरी की पार्टी निकाय चुनाव में पश्चिम की कुछ सीटों पर मेयर के लिए भी दावेदारी ठोकने की तैयारी में थी. इसके लिए पार्टी के अंदरखाने में काफी तेजी से तैयारियां चल रही थीं. लेकिन आयोग के एक फैसले ने आरएलडी को बैकफुट पर ला दिया है.

राष्ट्रीय लोकदल का गठन पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के बेटे अजीत सिंह ने 1996 में किया था. पार्टी के लोगों ने बताया कि साल 2002 में पार्टी को राज्य पार्टी का दर्जा मिला था. ठीक 21 साल बाद उसकी मान्यता चली गई. आरएलडी का पश्चिमी यूपी के आलावा एक विधायक राजस्थान में भी है. 2022 में आरएलडी का सपा के साथ गठबंधन था. विधानसभा चुनाव में आरएलडी ने सपा के साथ 33 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसमें उसे आठ सीटों पर सफलता मिली. उसे इस चुनाव में महज 2.85 फीसद वोट प्राप्त हुए थे. हाल में उसे खतौली विधानसभा सीट पर अभी हुए उपचुनाव में विजय मिली थी.

UP Nikay Chunav 2023: ओम प्रकाश राजभर ने जारी की मेयर के 5 प्रत्याशियों की लिस्ट, पीएम मोदी के गढ़ में इन्हें दिया टिकट

आरएलडी का दर्जा छिनने से उसके कार्यकर्ताओं का मनोबल घटेगा
एक अन्य राजनीतिक विश्लेषक प्रसून पांडेय कहते हैं कि आरएलडी का दर्जा छिनने से उसके कार्यकर्ताओं का मनोबल घटेगा. साथ ही अगर सिंबल चला गया तो ज्यादा परेशानी उठानी पड़ सकती है. हालांकि राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने हैंडपंप सिंबल को लेकर राज्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र लिखा है. उन्होंने पार्टी का चुनाव निशान बरकरार रखने की अपील की है.

सपा इनके प्रत्याशी को निकाय चुनाव अपने सिंबल पर लड़ा सकती है. ऐसे में आरएलडी के प्रत्याशी भी सपा के कहलाएंगे. इसके साथ ही 2024 के लोकसभा चुनाव में भी असर पड़ेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget