एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav: ब्रजेश पाठक का समाजवादी पार्टी पर निशाना, कहा- 'एयर कंडीशन में बैठ कर राजनीति करते हैं सपा नेता...'

UP Nikay Chunav 2023: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश शनिवार को औरैया में चुनाव के प्रचार में पहुंचे. शनिवार को ही शिवपाल यादव ने औरैया में जनसभा किया. जनसभा में ब्रजेश पाठक बोले डिरेल हो चुकी है समाजवादी पार्टी

Auraiya News: नगर निकाय चुनाव में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. जहां बीजेपी और सपा दोनों ही दल नगर पंचायत सीटें हासिल करने के लिए अलग अलग जिलों में रैलियां करते दिख रहे हैं और जनता से वोट मांग रहे है. इसी क्रम में शनिवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने औरैया नगर पालिका के बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा किया. जनसभा में डिप्टी सीएम ने सपा पर जमकर हमला बोला और अपनी सरकार की उपलब्धियों को खूब गिनाया. संयोग की बात ये है कि शिवपाल यादव ने भी शनिवार को ही औरैया नगर पालिका के सपा प्रत्याशी के जन समर्थन में जनसभा किया. 

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव 2 चरणों में हो रहा है, पहले चरण का मतदान 4 मई को संपन्न हो चुका है. दूसरे चरण का चुनाव 11 मई को होने वाला है, जिसके प्रचार में सारे नेता अपनी ताकत झोंक दिए हैं, इन दोनों चरणों के परिणाम 13 मई को घोषित किए जायेंगे.

उपमुख्यमंत्री ने सपा पर जमकर किया हमला.

ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी पूरी तरीके से डिरेल है (पटरी से उतरी हुई है) न उनके पास कोई मुद्दे है और न ही वो जनता के बीच में जाकर लोगों मिलते हैं. वो सिर्फ वातानुकूलित कक्षों (Air condition) के कमरों में बैठकर अपने घर की राजनीति कर रहे हैं, प्रदेश की जनता के सुख दुख से उनका कोई लेना देना नहीं है.

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि औरैया जनपद में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत से आ रही है, यहां इस जनसभा में तपती धूप में सभी जाति धर्म के लोगों ने भाग लिया है. मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि माननीय मोदी जी की गरीब कल्याण योजना पर जनता अपना समर्थन और आशीर्वाद देगी. योगी जी के लॉ एंड ऑर्डर से जनता प्रसन्न है और सब चाहते हैं नगर निकाय चुनाव में बीजेपी ही जीते.

औरैया के 6 महीने पुराने दुष्कर्म का जिक्र किया.

उन्होंने औरैया में हुए दुष्कर्म मामले का जिक्र करते हुए कहा कि हमने अदालत के माध्यम से औरैया में ही एक बेटी के साथ दुष्कर्म के अपराधी को हमने 6 महीने के भीतर सजा दिलाने का काम किया था यह तमाम राजनीतिक दल है कुछ लोग सत्ता हथियाने के लिए अपने घर का खजाना भरने के लिए कुर्सी का सहारा लेते है ओर कुछ लोग आप लोगो की सेवा करने के लिए जन्म लेते है. केंद्र में मोदी की सरकार है मोदी जी रुपया भेजेंगे लखनऊ में और लखनऊ से योगी जी रुपया भेजेंगे औरैया में लेकिन औरैया में जब तक भारतीय जनता पार्टी का चेयरमैन नहीं होगा तो वह रुपया धरातल पर खर्च नहीं करेगा.

ये भी पढ़ें - UP Nikay Chunav 2023: डैमेज कंट्रोल में जुटी सपा, इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी, प्रत्याशी का विरोध कर रहे 5 विधायक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget