एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav 2023: पहले चरण में आसान थी BJP राह, अब होगी असली परीक्षा, इन मेयर सीटों पर मिलेगी चुनौती

UP Nikay Chunav: निकाय चुनाव के लिए दूसरे चरण का प्रचार अभियान तेज हो चुका है. इस चरण में राज्य के सात नगर निकायों में चुनाव होगा, बीजेपी (BJP) के लिए इस चरण में बड़ी चुनौती है.

UP Nagar Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग गुरुवार हुई. पहले चरण के लिए नौ मंडलों के 37 जिलों में वोटिंग हुई. राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार पहले चरण में कुल 52 फीसदी वोटिंग हुई है. इस दौरान राज्य के दस नगर निगमों में वोटिंग हुई. अब दूसरे चरण में सात नगर निगमों में वोटिंग होगी. बीजेपी (BJP) की असली परीक्षा दूसरे चरण में होने वाली है. 

यूपी में पिछली बार निकाय चुनाव में बीजेपी ने 16 सीटों में से 14 पर जीत दर्ज की थी. लेकिन इस बार राज्य में नगर निगमों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है. पहले चरण के दौरान जिन दस सीटों पर वोटिंग हुई उनमें से ज्यादातर बीजेपी के पुराने गढ़ रहे हैं. गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज और लखनऊ जैसी सीटों पर बीजेपी के लिए राह आसान होने वाली है. हालांकि दूसरी चरण के दौरान राज्य में सात नगर निगम की सीटों पर वोटिंग होगी. 

UP Nikay Chunav 2023: भिड़े सपा सांसद और विधायक, अखिलेश यादव को दी खुली चुनौती, कहा- 'उनका फैसला गलत'

यहां मिलेगी बीजेपी को चुनौती
इनमें से कुछ सीटों पश्चिमी यूपी की हैं, जहां बीजेपी को विरोधी पार्टियों की कड़ी चुनौती मिलती दिख रही है. पिछली बार भी दो सीटों पर बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे चरण में जिन सात नगर निगमों में चुनाव होने हैं उनमें से दो पर पिछली बार बीएसपी ने जीत दर्ज की थी. इस बार भी इन सीटों पर बीजेपी के खिलाफ बीएसपी ने मुस्लिमों पर दांव लगाया है. बीजेपी को पिछली बार अलीगढ़ और मेरठ में हार का सामना करना पड़ा था. 

इस बार बीजेपी के लिए पश्चिमी यूपी की दो सीटों पर अलीगढ़ और मेरठ के साथ-साथ शाहजहांपुर और बरेली में भी चुनौतियां मिलेंगी. यहां स्थानीय स्तर पर कुछ नेताओं की नाराजगी भी पार्टी के लिए मुसीबत बनी हुई है. बात दें कि राज्य में दो चरणों में निकाय चुनाव हो रहे हैं. पहले चरण के लिए चार मई को वोटिंग हुई है. जबकि दूसरे चरण के लिए 11 मई को वोटिंग खत्म होगी. इसके बाद 13 मई को रिजल्ट आएगा. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shamli News: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
शामली: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
Muzaffarnagar News: मंत्री कपिल देव की एक ठोकर से उखड़ गई नई सड़क, अधिकारी तलब
यूपी: मंत्री कपिल देव की एक ठोकर से उखड़ गई नई सड़क, अधिकारी तलब
Sonbhadra News: निवेश के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस की चोट, सोनभद्र में कुर्क की 1.31 करोड़ की संपत्ति
निवेश के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस की चोट, सोनभद्र में कुर्क की 1.31 करोड़ की संपत्ति
बुलडोजर एक्शन पर इलाहाबाद HC की डिवीजन बेंच एकमत नहीं, मामला चीफ जस्टिस के पास पहुंचा
बुलडोजर एक्शन पर इलाहाबाद HC की डिवीजन बेंच एकमत नहीं, मामला चीफ जस्टिस के पास पहुंचा

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget