एक्सप्लोरर

Sonbhadra में पुलिस चौकी के अंदर घुसकर सिपाही से मारपीट, चौकी इंचार्ज से भी की हाथापाई

Sonbhadra News: सोनभद्र के शक्तिनगर थाना क्षेत्र बीजेपी नेता ने अपने भाई के साथ थाने में घुसकर सिपाही के साथ मारपीट की और वहीं रखी कुर्सियों को भी तोड़ डाला. पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

Sonbhadra News: सोनभद्र के शक्तिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बीना पुलिस चौकी में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया जब कुछ लोग अचानक चौकी में घुस आए और एक सिपाही के साथ मारपीट की और चौकी इंचार्ज के साथ भी हाथापाई करते हुए जमकर तोड़फोड़ की. मौके पर पहुंचे शक्तिनगर थानाध्यक्ष नागेश कुमार सिंह ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उस वाहन को भी कब्जे में ले लिया जिससे वो यहां पर आए थे. इसके बाद दोनों को शक्ति नगर थाने ले जाया गया. पकड़े गए आरोपियों में से एक बीजेपी का नेता बताया जा रहा है. 

पुलिस चौकी में घुसकर सिपाही से मारपीट
बताया जा रहा है कि अनपरा निवासी परवेज राज सिंह अपने भाई देवेशराज सिंह के साथ सफारी वाहन से किसी काम से खड़िया की तरफ गया था. जिसके बाद  बीना में कोयला लदे वाहनों की कतार के चलते लगे जाम को लेकर उनकी वहां मौजूद सिपाही शुभेंद्र उपाध्याय से नोंकझोंक हो गई. कुछ देर बाद वहां मामला शांत हो गया. लेकिन इसके बाद काम से लौटे के बाद ये दोनों भाई अपने एक और सहयोगी के साथ बीना चौकी पहुंचे और चौकी के सामने वाहन खड़ा करने के बाद अंदर घुस गए. 

चौकी के अंदर जाने के बाद इन तीनों ने वहां बैठे एक सिपाही को चार-पांच थप्पड़ जड़ दिए. कहा जा रहा है कि जब वहां मौजूद चौकी इंचार्ज अश्वनी राय ने इस मामले में हस्तक्षेप करने की कोशिश की तो आरोपी उनसे भी उलझ गए और उनके साथ हाथापाई करने की कोशिश की. इस दौरान उनका बिल्ला भी टूट गया. आरोप है कि मारपीट करने वालों ने चौकी में रखी कुछ कुर्सियां भी तोड़ दी. चौकी में तोड़फोड़ और मारपीट करने वाले इन आरोपियों में से एक बीजेपी का नेता बताया जा रहा है. 

सिपाही की तहरीर पर मामला दर्ज

सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में धारा 353, 332, 323, 504, 507 आईपीसी और 7 सीएलए अमेंडमेंट एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इसके साथ ही मौके से सफारी कार को भी जब्त कर लिया गया है. 

UP Government School: टीचर जी क्लास के छात्र से दबवा रही थी अपना देह, Suspend
इस बारे में अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अनपरा-शक्तिनगर मार्ग पर बीना में पुलिस द्वारा जाम खुलवाया जा रहा था तभी सफारी सवार दो लोगो ने गलत साइड में जाम लगाया गया था. जिस पर पुलिस के हस्तक्षेप करने पर दुर्व्यवहार किया और सिपाही को पीटा गया. इस मामले में दो लोगो को गिरफ्तार किया गया है और जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- 

UP Politics: Azam Khan का Lulu Mall विवाद पर बड़ा बयान, मालिक को बताया RSS का फंड रेजर, ED एक्शन पर कही ये बात 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में फुल एक्शन में मानसून, लखनऊ-अयोध्या समेत 42 जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में फुल एक्शन में मानसून, लखनऊ-अयोध्या समेत 42 जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी
'इस्लाम की बात करने वाले अब...', ओम प्रकाश राजभर ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना
'इस्लाम की बात करने वाले अब...', ओम प्रकाश राजभर ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना
उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित डंपर गहरी खाई में गिरा, चालक की मौके पर मौत
उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित डंपर गहरी खाई में गिरा, चालक की मौके पर मौत
Uttarakhand Weather: 14 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, भूस्खलन का बढ़ा खतरा; लोगों से सतर्क रहने की अपील
उत्तराखंड में 14 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, भूस्खलन का बढ़ा खतरा; लोगों से सतर्क रहने की अपील

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
Alpha Box Office Collection Day 8: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget