एक्सप्लोरर

UP News: कौशांबी में यमुना नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबे दो युवक, तलाश में जुटी गोताखोरों की टीम

Kaushambi: कौशांबी में यमुना नदी में नहाने के दौरान दो युवक गहरे पानी में डूब गए. गोताखोर की टीम उनकी तलाश में लगी हुई है.

Kaushambi News: यूपी के कौशांबी में यमुना नदी में नहाने के दौरान दो युवक गहरे पानी में डूब गए. उनके डूबने की खबर परिजनों को हुई तो वह रोते-बिलखते घाट किनारे पहुंच गए. घटना की जानकारी सरायकिल पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवकों की तलाश शुरू कर दी पर उन्हें सफलता नहीं मिली. इस बीच चायल सीओ भी मौके पर पहुंच गए. प्रयागराज से गोताखोरों की टीम बुलाई गई. गोताखोरों ने भी यमुना में काफी दूर-दूर तक जाल डालकर दोनों युवकों की तलाश की. लेकिन उन्हें भी कोई सफलता नहीं मिली.

यमुना में डूबे दो युवक
सरायअकिल थाना क्षेत्र के महिला गांव में राधेश्याम द्विवेदी के घर कोई कार्यक्रम 22 अप्रैल को था. इस कार्यक्रम में रिश्तेदारी के लोग आए थे. फैजाबाद निवासी संदीप दुबे एवं प्रियांशु मिश्रा भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे. संदीप और प्रियांशु महिला गांव के निखिल द्विवेदी के साथ यमुना में नहाने के लिए गए थे. निखिल ने यमुना में नहाने से इंकार कर दिया जबकि संदीप और प्रियांशु ने कपड़े उतार कर नहाने के लिए यमुना में कूद गए.

नहाने के दौरान वह धीरे-धीरे गहरे पानी की तरफ चले गए, जिसका उन दोनों को अंदाजा नहीं था. गहरे पानी में जाने की वजह से दोनों डूबने लगे. घाट किनारे बैठे निखिल ने मदद के लिए आवाज लगाई लेकिन किसी ने उसकी आवाज नहीं सुनी. ऐसे में दोनों युवक यमुना में डूब गए. निखिल ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी. जिसके बाद परिजन रोते बिलखते घाट किनारे आए और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को यमुना में खोज वाने लगे.

उधर मामले की जानकारी सरायअकिल पुलिस को हुई तो पुलिस भी मौके पर पहुंची उन्होंने भी काफी प्रयास करवाया. बावजूद इसके सफलता नहीं मिली. चायल सीओ श्याम कांत को दो युवकों के यमुना में डूबने की जानकारी हुई तो वह भी मौके पर पहुंचे और प्रयागराज से गोताखोरों की टीम बुलाई गई. उन्होंने यमुना में जाल डालकर काफी देर तक दोनों युवकों की तलाश की, लेकिन दोनों को का कहीं पता नहीं चला. 

दोनों युवकों की तलाश जारी
अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने बताया कि सरायअकिल थाना क्षेत्र के यमुना घाट में सुबह नहाने के दौरान दो युवक गहरे पानी में डूब गए, जिनकी डेड बॉडी अभी तक नहीं मिली है, तीन लोग थे एक बच गए जबकि तीन नदी में डूब गए,प्रयागराज से गोताखोरों की टीम बुलाई गई, उनकी तलाश जारी है. शीघ्र बॉडी बरामद करके आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें:

UP News: गाजीपुर में किसानों के लिए चलने वाली सरकारी योजनाएं हुई फेल, खेतों की सिंचाई करना हुआ मुश्किल, जानें वजह

UP NEWS: वेटर से कॉफी को लेकर कहासुनी के बाद बारातियों ने जमकर किया हंगामा, गेस्ट हाउस मालिकों को बेरहमी से पीटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget