एक्सप्लोरर

Kushinagar: गैस कटर से काटकर ATM कैश बॉक्स उड़ा ले गये चोर, थाने से डेढ़ किमी दूर हुई वारदात

UP News: पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने बताया कि एटीएम में कितने रुपए थे इस बात का अंदाजा फिलहाल नहीं लगाया जा सकता है. बैंक अधिकारियों से डाटा मिलने के बाद ही इस पर कुछ कहा जा सकता है.

Kushinagar News: यूपी पुलिस (UP Police) प्रदेश में क्राइम (Crime) कंट्रोल करने को लेकर चाहे जो भी वादे करती हो, लेकिन जमीनी हकीकत ये है कि यूपी में क्राइम कंट्रोल होने का नाम नहीं ले रहा है. इसकी एक जीती जागती मिशाल कुशीनगर (Kushinagar) में देखने को मिली जहां थाने से महज डेढ़ किमी दूरी पर चोरों ने एटीएम मशीन (ATM Machine) को गैस कटर से काटकर कैश बॉक्स चुरा लिया.

सीसीटीवी की डीवीआर भी उड़ा ले गए चोर
यही नहीं शातिर चोर एटीएम कियॉस्क पर लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी निकालकर ले गए. मजे की बात ये है कि रात्रि गश्त का दावा करने वाली पुलिस को स्थानीय लोगों ने सुबह घटना की जानकारी दी. घटनाकी जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल अपने लाव लश्कर के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि एटीएम में कितने रुपए थे इस बात का अंदाजा फिलहाल नहीं लगाया जा सकता है. बैंक अधिकारियों से डाटा मिलने के बाद ही इस पर कुछ कहा जा सकता है.

व्यापारियों ने पुलिस को ठहराया घटना के लिए जिम्मेदार
कुशीनगर जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के हरिहरपुर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की एटीएम मशीन लगी हुई  है. यह स्थान थाने से महज डेढ़ किमी दूर पर स्थित है. त्योहार की वजह से एटीएम में लगातार कैश डिपॉजिट होता रहा है, ताकि लोगों को कैश की दिक्कत न हो. आज सुबह लोगों ने जब देखा कि मशीन ही गायब हो गई है तो इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. मौके पर स्थानीय पुलिस को पहुंचने में एक घंटा से अधिक का समय लग गया. स्थानीय व्यापारी इलाके में लगातार हो रहीं चोरी की घटनाओं के पीछे पुलिस को जिम्मेदार मान रहे हैं. व्यापारियों का कहना है कि पुलिस केवल व्यापारियों में अपना खौफ बनाती है. रात्रि गस्त कभी नहीं करती है. उन्होंने कहा कि नए थाने के बनने के बाद यहां चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ी हैं.

यह भी पढ़ें:

Hate Speech Case: हेट स्पीच मामले में सजा, जुर्माना और जमानत, आजम खान बोले- 'मैं इंसाफ का कायल हो गया'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
UP News: मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
Mahoba News: अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, 2 होमगार्ड समेत 19 'लोकेटर' पर FIR दर्ज
महोबा में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, 2 होमगार्ड समेत 19 'लोकेटर' पर FIR दर्ज

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत का बड़ा…
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत…
Embed widget