एक्सप्लोरर

Ayodhya: 'मंदिर निर्माण में सलाहकार की भूमिका निभाना गौरव की बात', रामलला के दर्शन कर बोले टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन

टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन.चंद्रशेखरन आज परिवार के साथ अयोध्या पहुंचे. यहां उन्होंने राम मंदिर निर्माण के कार्य से जुड़ी प्रगति के बारे में कंपनी के इंजिनियरों से जानकारी ली.

UP News: टाटा ग्रुप (Tata Group) के चेयरमैन एन.चंद्रशेखरन (N Chandrasekaran) शनिवार को अपने परिवार के साथ अयोध्या (Ayodhya) के हनुमानगढ़ी (Hanuman Garhi) मंदिर के दर्शन किए औऱ रामलला (Ramlala) की जन्म-स्थली पर पूजा-अर्चना की. इस दौरान उन्होंने कंपनी के इंजीनियर से राम मंदिर निर्माण से जुड़ी जानकारी ली. उन्होंने राम मंदिर के निर्माण से जुड़े काम को समय पर पूरा करने से संबंधित रूपरेखा पर बैठक की.

चंपत राय ने चंद्रशेखर को दी मंदिर निर्माण की यह जानकारी

रामलला के मंदिर में माथा टेकने के बाद चंद्रशेखरन ने कहा, 'मैं भाग्यशाली हूं कि राम मंदिर में सलाहकार की भूमिका मिली है.' अयोध्या मंडल के मंडलायुक्त ने राम जन्मभूमि परिसर में स्वागत किया. इस दौरान रामलला के पुजारियों ने मंदिर का मॉडल और अंग वस्त्र उन्हें भेंट किया. वह लगभग ढाई घंटे परिसर में मौजूद रहे. श्री राम तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के के महासचिव चंपत राय ने उन्हें मंदिर निर्माण की प्रगति की जानकारी दी. चंपत राय ने बताया कि टाटा ग्रुप के चेयरमैन आज सपरिवार अयोध्या आए थे. उन्होंने हनुमानगढ़ी पर पूजन किया और रामलला के गर्भ गृह निर्माण स्थल पर निरीक्षण किया. रामलला की जन्म स्थली पर दर्शन-पूजन किया. 

Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड में बिगड़ा मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, स्कूल बंद

मंदिर परिसर में चंद्रशेखरन ने की बैठक

राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव ने बताया कि टाटा के इंजीनियरों के साथ टाटा ग्रुप के चेयरमैन ने बातचीत की. मंदिर निर्माण की प्रगति के बारे में जाना और मंदिर परिसर में ही बैठक की. इसके अलावा मंदिर निर्माण का 3D वीडियो देखा. चंपत राय ने कहा कि टाटा ग्रुप के चेयरमैन उत्साहित और भावविभोर थे. चंपत राय के मुताबिक टाटा ग्रुप के चेयरमैन ने कहा कि जिस उत्साह के साथ हमने मंदिर निर्माण का कार्य शुरू किया है वह जल्द पूरा भी होगा. मंदिर निर्माण सारे विश्व के लिए गौरव का विषय है और टाटा ग्रुप के लिए भी यह गौरव और खुशी का विषय है कि हम मंदिर निर्माण में सलाहकार की भूमिका निभा रहे हैं.

ये भी पढे़ं -

Amroha Road Accident: अमरोहा में रोडवेज बस अनियंत्रित होकर ट्रक में घुसी, सात नेपाली समेत दो दर्जन से अधिक लोग घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget