एक्सप्लोरर

Moradabad News: शादाब शम्स के विवादित बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा- 'ऐसे आरोप कोई जाहिल ही लगा सकता है'

Moradabad News: साबिर पाक दरगाह पिरान कलियर को लेकर उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स के बयान सपा सांसद डॉ एसटी हसन ने हमला किया और उन्हें पद से बर्खास्त करने की मांग की.

Moradabad News: साबिर पाक दरगाह पिरान कलियर (Piran Kaliyar Dargah) को लेकर उत्तराखंड वक्फ बोर्ड (Uttarakhand Waqf Board ) के अध्यक्ष शादाब शम्स (Shadab Shams) के आपत्तिजनक बयान पर बवाल शुरू हो गया है. मुरादाबाद (Moradabad) से समाजवादी पार्टी (Samajwadi party) के सांसद डॉ एसटी हसन (Dr ST Hasan) ने शादाब शम्स के बयान पर आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा कि साबिर पाक में आस्था रखने वाले लोग दुनिया भर में रहते हैं, उनकी दरगाह पर बिना किसी सबूत के इस तरह के आरोप कोई जाहिल व्यक्ति ही लगा सकता है. सरकार को ऐसे जाहिल व्यक्ति को तुरंत उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटा देना चाहिए.
 
सपा सांसद का शादाब शम्स पर हमला
सपा सांसद ने उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि साबिर पाक में दुनिया भर के लोग आस्था रखते हैं. बिना सबूत के कोई जाहिल इंसान ही ऐसे आरोप लगा सकता है. उन्होंने कहा कि ऐसे पद पर रहने का इस तरह के इंसान को कोई हक नहीं है. दरगाह पिराने कलियर शरीफ में हिंदू-मुसलमान सब अपनी-अपनी आस्था से मन्नत मांगने जाते हैं वहां इंसानियत का पैगाम दिया जाता है. ड्रग्स या मानव तस्करी का कोई वाक्य वहां पर आज तक सामने नहीं आया है. इस तरह के बेबुनियाद आरोप लगाना गलत है. 
 
शादाब शम्स को बर्खास्त करने की मांग
सपा सांसद ने कहा कि इसके पीछे उनकी घटिया राजनीतिक सोच हो सकती है क्योंकि राजनीति में अब लोग एक दूसरे के धर्म पर लांछन ही लगा रहे हैं. यह राजनीति का बहुत घटिया स्तर है. सपा सांसद ने कहा कि शादाब शम्स को तुरंत उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष पद से बर्खास्त कर देना चाहिए क्योंकि उन्होंने बेबुनियाद और जहालत वाला बयान दिया है जिस से लोगों की आस्था को ठेस पहुंची है इसलिए उन पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए. 
 
शादाब शम्स की इस बात पर मचा बवाल
दरअसल पिरान कलियर दरगाह को लेकर प्रदेश के वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि, पिरान कलियर में लोगों की बड़ी आस्था है लेकिन इस आस्था पर कुछ लोग बट्टा लगाने का काम कर रहे है. उन्होंने कहा कि यहां पर मानव तस्करी के साथ-साथ देह व्यापार की भी कई घटनाएं सामने आ रही हैं जिसको लेकर सरकार बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है. उन्होंने आगे कहा कि पिरान कलियर में मानव तस्करी के साथ ही ड्रग्स की तस्करी चरम पर है. इस गंदगी को हटाने के लिए सरकार हर सम्भव प्रयास करेगी. 
 
ये भी पढ़ें- 
 

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget