एक्सप्लोरर

Sonbhadra News: बिजली कटौती से परेशान लोगों का गुस्सा फूटा, सड़क जाम कर जमकर की नारेबाजी

सोनभद्र के ओबरा में हो रही बिजली कटौती के कारण लोग काफी परेशानियों का सामना कर रहे हैं. परेशान लोगों ने मंगलवार को सड़क जाम कर दिया जिससे दोनों तरफ लंबा जाम लग गया.

UP News: ओबरा नगर क्षेत्र में पिछले कई दिनों से मनमाने ढंग से पीसीएल विभाग द्वारा हो रही अघोषित बिजली कटौती को लेकर मंगलवार को नागरिकों का गुस्सा फूट पड़ा. ओबरा में इन दिनों 07 से 08 घंटे ही बिजली मिल पा रही है. जिससे नाराज लोगों ने ओबरा के चोपन रोड सुदामा पाठक चौराहे के पास चोपन-ओबरा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. जिससे प्रशासन के हाथ पांव फूल गए. आक्रोशित भीड़ ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मौके पर बिजली विभाग के उपखंड अधिकारी को बुलाने की मांग की. 

'समस्याओं का किया जाएगा निवारण'
वहीं मौके पर पहले तहसीलदार सुशील कुमार पहुंचे जिसके बाद वहां मौजुद लोगों ने एसडीओ और एक्सईएन को बुलाने की मांग पर अड़ गए. तत्काल सूचना के बाद एसडीओ विमलेश कुमार मौके पर पहुंचकर लोगों को 22 घंटे बिजली देने का वादा किया. ओबरा व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ओबरा उप जिलाधिकारी रमेश कुमार से मिलकर उन्हें अघोषित विद्युत कटौती के खिलाफ ज्ञापन सौंपा और इस पर अंकुश लगाने की मांग की ओबरा एसडीएम ने आश्वासन दिया कि आज जिलाधिकारी के यहां बैठक में इन सभी पहलुओं पर वार्ता कर समस्याओं का निवारण किया जाएगा.

UP: 'सरकार के पास देश को बेरोजगार बनाने का प्लान', PM Modi के 10 लाख नौकरियों के वादे पर बोले राकेश टिकैत

लोगों को हो रही है परेशानी
अनियंत्रित विद्युत कटौती से हर वर्ग के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सुबह बिजली न रहने से जहां लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है. वहीं शाम को बिजली गुल होने से व्यापारियों को व्यापार में नुकसान उठाना पड़ रहा है. इसके साथ ही घर में रह रहे छोटे बच्चों को उल्टी दस्त जैसे खतरनाक बीमारियों हो रही है. घर में बड़े बुजुर्ग लोगों को अघोषित बिजली कटौती के दिक्कत हो रही है. जिसके बाद मंगलवार को लोगों ने चोपन रोड सुदामा पाठक चौराहे पर जाम कर विरोध प्रदर्शन किया.

होगा कंप्लेन नंबर जारी
इस विरोध प्रदर्शन के कारण रोड़ के दोनों साइड लंबा जाम लग गया. इसकी जानकारी प्रशासन को दी गई. जिसके बाद मौके पर ओबरा तहसीलदार सुनील कुमार बिजली उपखंड अधिकारी विमलेश कुमार मौके पहुंचे और उपस्थित जनता को आश्वासन दिया कि बुधवार के बाद से ओबरा नगर को 20 घंटे की बिजली उपलब्ध कराई जाएगी. 2 घंटे की कटौती सुबह 2 घंटे की शाम की कटौती का समय निर्धारित कर काटा जाएगा और जनता की मांग के अनुसार जनता की सहूलियत के लिए कंप्लेंन नंबर जारी करने का आश्वासन दिया. तब जाकर ओबरा की जनता ने मुख्य मार्ग से जाम हटाया.

क्या कहा तहसीलदार सुशील कुमार ने?
वही ओबरा तहसीलदार सुशील कुमार ने बताया कि 22 घंटे विद्युत आपूर्ति का शासन का आदेश है. हमने ओबरा एसडीएम रमेश कुमार को सभी चीजों से अवगत कराया है. मौके पर पीसीएल के एसडीओ विमलेश कुमार को बुलाया गया है. बिजली की आपूर्ति के सफल प्रयास किए जायेंगे जिससे जनता को राहत मिल सके.

Muzaffarnagar News: लग्जरी कारों में नेशनल हाईवे पर स्टंट करना युवकों को पड़ा भारी, पुलिस ने भेजा 2 लाख का चालान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget