एक्सप्लोरर

Saharanpur News: मजदूरी कर घर लौट रहे युवक को बदमाश समझकर ग्रामीणों ने बरसाईं गोलियां, मौके पर हुई मौत

Saharanpur News: देवबंद में एक युवक को बदमाश समझकर ग्रामीणों ने गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Saharanpur News: देवबंद (Deoband) में एक युवक को बदमाश समझकर ग्रामीणों ने गोलियां बरसा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. ये घटना देवबंद क्षेत्र के बरौली गांव की है. मृतक गुरुवार सुबह तड़के ईंट भट्ठे से मजदूरी करके घर लौट रहा था. अंधेरा होने की वजह से ग्रामीणों ने उसे बदमाश समझा और गोलिया बरसा दी, युवक को चार गोलियां लगी हैं, जिससे उसकी वहीं पर मौत हो गई. पुलिस (Police) ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

बदमाश समझकर ग्रामीणों ने बरसाई गोलियां

खबर के मुताबिक देवबंद थाना क्षेत्र के गांव बरौली में आज सुबह कुछ लोग काम से लौट रहे थे. दिन पूरी तरह निकल नहीं पाया था, अंधेरा होने की वजह से ग्रामीणों को लगा कि वो बदमाश हैं. जिसके बाद उन्होंने इन लोगों पर फायरिंग कर दी. इस फायरिंग में मुजफ्फरनगर जनपद के छपार के रहने वाले शाहरुख को चार गोलियां लग गई. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव के कब्जे में ले लिया. 

पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों ने तत्काल घटना स्थल का निरीक्षण किया. मृतक पक्ष की ओर से 2 लोगों को नामजद किया गया है. इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जिस घर से फायरिंग की गई थी वहां से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने वारदात में चलाया गया तमंचा भी बरामद कर लिया है. मजदूरी कर लौट रहे लोग भी घटनास्थल के पास वाले गांव के रहने वाले हैं. प्रशासन के द्वारा एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. 

UP Politics: कौन होगा विपक्ष में पीएम का उम्मीदवार? ओम प्रकाश राजभर ने दिया जवाब, नीतीश कुमार पर दिया ये बयान

गांव में पुलिस बल तैनात

एसएसपी सहारनपुर ने इस वारदात की जानकारी देते हुए बताया कि देवबंद के गांव मिरगपुर से देर रात काम से लौट रहे मज़दूरों पर संदेह होने पर फायरिंग की गई है. इसमें मुजफ्फरनगर के गांव छपार निवासी मजदूर शाहरुख की गोली लगने से मौत हो गई. इस मामले में गांव परोली निवासी धर्मवीर और ओमपाल को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है. साथ ही इनके कब्जे से तमंचा भी बरामद कर लिया गया है. गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. 

ये भी पढ़ें- 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget