एक्सप्लोरर

उत्तर प्रदेश में 176 माध्यमिक विद्यालयों की मान्यता हो सकती है रद्द, बोर्ड ने भेजा नोटिस, जानें- वजह

UP Schools: पिछले साल परीक्षाओं के दौरान सामूहिक नकल में मदद करने वाले स्कूलों के खिलाफ भी मान्यता वापस लेने की सख्त कार्रवाई की जा सकती है. प्रयागराज के भी चार स्कूलों की मान्यता वापस ली जा रही है.

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) ने सामूहिक नकल की शिकायतों पर 176 माध्यमिक विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.जवाब से संतुष्ट न होने पर इन स्कूलों की मान्यता रद्द भी हो सकती है. यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने 176 स्कूलों की सूची जिला विद्यालय निरीक्षकों (डीआईओएस) को भेज दी है, ताकि इन स्कूलों को 2023 की बोर्ड परीक्षाओं का केंद्र न बनाया जाए.

यूपी बोर्ड को बोर्ड और आंतरिक परीक्षाओं के दौरान इन स्कूलों में नकल की शिकायतें मिली थीं. बोर्ड पहले ही 176 में से 20 स्कूलों की मान्यता रद्द कर चुका है. सबसे अधिक 27 स्कूल आजमगढ़ मंडल से हैं, जबकि चार प्रयागराज मंडल में हैं. यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने कहा, इन स्कूलों को पिछली परीक्षाओं में विसंगतियों के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. वहीं हमने सूची को संबंधित डीआईओएस को भी भेज दिया है, ताकि इन स्कूलों को 2023 में कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र न बनाया जाए.

'सिफारिशों राज्य सरकार को भेजी जाएंगी'
स्कूलों के मामले और जवाब यूपी बोर्ड की मान्यता समिति के समक्ष रखे जाएंगे और मान्यता वापस लेने से पहले इसकी सिफारिशें राज्य सरकार को मंजूरी के लिए भेजी जाएंगी. अधिकारियों ने बताया कि कई मामलों में संबंधित डीआईओएस और क्षेत्र के संभागीय संयुक्त शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) से भी रिपोर्ट मांगी गई है. कुछ विद्यालय ऐसे हैं जिनके लिए डीआईओएस के साथ-साथ शिक्षा के संयुक्त निदेशक स्तर पर मान्यता वापस लेने की अनुशंसा की गई थी.

पिछले साल परीक्षाओं के दौरान सामूहिक नकल में मदद करने वाले स्कूलों के खिलाफ भी मान्यता वापस लेने की सख्त कार्रवाई की जा सकती है. प्रयागराज के भी चार स्कूलों की मान्यता वापस ली जा रही है. शंकरगढ़ के सिंधी टोला स्थित न्यू चिल्ड्रेन स्कूल को कारण बताओ नोटिस जारी कर मामला यूपी बोर्ड की मान्यता प्रदान करने वाली समिति को भेजा गया है. चंद्रसेन स्थित श्री बच्चा सिंह सिंगरौर इंटर कॉलेज और असरावे कलां स्थित यूडी मेमोरियल इंटर कॉलेज के मामले में संयुक्त शिक्षा निदेशक से भी रिपोर्ट मांगी गई है.

यह भी पढ़ें:- Pathan Controversy: 'पठान' के 'बेशर्म रंग' विवाद पर सीएम योगी ने दी प्रतिक्रिया? जानिए-क्या है इस वायरल वीडियो का सच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget