एक्सप्लोरर

यूपी में चूहों ने कुतर दिए रिश्वत के नोट? बरेली कोर्ट में पुलिस ने बताई अजीब वजह, अब FIR दर्ज

एसीओ टीम ने आरोपी के पास से रिश्वत में मिले 500 रुपये के 20 नोटों के अलावा 80,361 रुपये, एक मोबाइल फोन, एक आधार कार्ड और एक पैन कार्ड भी जब्त किया.

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली में रिश्वत में मिले नोटों की जगह दूसरे नोट अदालत में पेश करने के आरोप में एक हेड कांस्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. अदालत में नोट पेश करते समय दावा किया गया कि पुलिस स्टेशन में रखे गए मूल नोट चूहों ने कुतर दिए.

अधिकारियों ने बताया कि मामला बरेली जिले के नवाबगंज थाने के हेड कांस्टेबल उदयवीर सिंह के खिलाफ दर्ज किया गया है. अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) मुकेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक, 12 फरवरी 2021 को उत्तर प्रदेश पुलिस के भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एसीओ) ने नवाबगंज तहसील में तैनात एक लेखपाल (राजस्व अधिकारी) को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था.

एसीओ टीम ने आरोपी के पास से रिश्वत में मिले 500 रुपये के 20 नोटों के अलावा 80,361 रुपये, एक मोबाइल फोन, एक आधार कार्ड और एक पैन कार्ड भी जब्त किया.

रिश्वत की रकम समेत जब्त सामान सिंह को सौंप दिया गया. हालांकि नकदी और अन्य सामान बाद में अदालत के आदेश पर लौटा दिया गया जबकि रिश्वत वाले नोट नवाबगंज थाने में जमा कर दिए गए.

UP Weather: नोएडा-गाजियाबाद समेत कई जिलों में आज बारिश का अलर्ट, जानें- अपने जिले का हाल

आरोपियों को फायदा पहुंचाने के लिए यह आपराधिक कृत्य?
हालांकि, मुकदमे के दौरान, हेड कांस्टेबल ने अदालत में रिश्वत वाले मूल नोट पेश नहीं किए और इसके बजाय चूहों पर असली नोट कुतरने का आरोप लगाते हुए 500 रुपये के 20 दूसरे नोट जमा किए.

मिश्रा ने कहा कि जब पुलिस अधीक्षक (शहर) मानुष पारिख ने मामले की जांच की, तो उन्होंने पाया कि सिंह ने जानबूझकर आरोपियों को फायदा पहुंचाने के लिए यह आपराधिक कृत्य किया.

पुलिस ने कहा कि सिंह के खिलाफ सौंपी गई रिपोर्ट के आधार पर शनिवार को हेड कांस्टेबल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश के बाद डिंपल यादव ने गृह मंत्री अमित शाह पर बोला जुबानी हमला, पूछा- किसका इंतजार कर रहे?
अखिलेश के बाद डिंपल यादव ने गृह मंत्री अमित शाह पर बोला जुबानी हमला, पूछा- किसका इंतजार कर रहे?
'अमित शाह जवाब दें बयान नहीं, फिर चलेगी संसद', संसद के गतिरोध पर बोले अजय राय
'अमित शाह जवाब दें बयान नहीं, फिर चलेगी संसद', संसद के गतिरोध पर बोले अजय राय
लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी
लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी
नोएडा: 'Special 26' की तरह पर GST कंसल्टेंट को बनाया बंधक, 7 घंटे में लूटे 29 लाख
नोएडा: 'Special 26' की तरह पर GST कंसल्टेंट को बनाया बंधक, 7 घंटे में लूटे 29 लाख

वीडियोज

Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Embed widget