एक्सप्लोरर

Raebareli Murder: शराब पीकर रोज मारपीट करता था पति, तंग आकर पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम

Raebareli Murder: आरोपी पत्नी ने पूछताछ में बताया कि उसका पति कोई काम नहीं करता था और शराब पीकर अक्सर उससे मारपीट करता था. पति से छुटकारा पाने के लिए उसने ये खौफनाक कदम उठाया.

Raebareli Wife Killed Husband: यूपी के रायबरेली (Raebareli) में पति की पिटाई से आजिज आकर पत्नी ने खौफनाक कदम उठाया और पति की बेरहमी से हत्या कर दी. पति की हत्या (Husband Murder) के बाद पत्नी ने शव को बाउंड्री के पास छुपा दिया और मामले को घुमाने की कोशिश की. पुलिस (Raebareli Police) ने जब महिला से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया. जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार (Arrest) कर लिया और जेल भेज दिया है.

ये घटना बछरावां थाना क्षेत्र के सेहगों पश्चिम गांव की है. जहां रहने वाले अतुल कुमार की बीते 13 दिसंबर को हत्या हो गई थी. जिसके बाद अतुल के बड़े भाई अरविंद ने थाने में शिकायत देकर जांच की मांग की थी. पुलिस ने जब इसकी छानबीन की तो हर कोई हैरान रह गया. पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि पति की पिटाई से तंग आकर पत्नी ने ही उसकी हत्या की थी. आरोपी पत्नी ने पहले लकड़ी के पाटे से सिर पर वार कर अतुल को गिरा दिया और फिर गला दबाकर उसकी जीवन लीला समाप्त कर दी. 

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में पत्नी ने अपना जुर्म कुबूल करते हुए बताया कि मृतक अतुल कोई काम नहीं करता था और आए दिन शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था. जिससे आजिज होकर और छुटकारा पाने के लिए आरोपी महिला ने ये खौफनाक कदम उठाया. पुलिस से बचने के लिए उसने अतुल का शव बाउंड्री वॉल के किनारे फेंक दिया. जिससे हत्या का शक उस पर न हो. पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. 

आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि बीते 15 दिसंबर को बछरांवा थाना क्षेत्र में अरविंद नाम के शख्स ने तहरीर देकर अपने भाई अतुल की हत्या की सूचना दी थी. जिसके आधार पर पुलिस ने जांच पड़ताल की. जांच में सामने आया है कि मृतक की पत्नी ने ही इस वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस ने आला कत्ल के साथ महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: शिवपाल यादव पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का तीखा पलटवार, यूपी निकाय चुनाव पर की टिप्पणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget