एक्सप्लोरर

Raebareli Suicide: रायबरेली में फांसी के फंदे से लटककर सातवीं क्लास के छात्र ने दी जान, सुसाइड नोट में बताई ये वजह

Raebareli News: रायबरेली में नकल करते पकड़े जाने पर एक सातवीं क्लास के छात्र ने फांसी से फंदे से लटककर जान दे दी. छात्र के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने आत्महत्या की वजह बताई है.

Raebareli News: यूपी के रायबरेली में एक सातवीं क्लास में पढ़ने वाले छात्र ने घर में फांसी के फंदे से लटककर जान दे दी. परिजनों ने जब उसके शव को फंदे से झूलता देखा तो हड़कंप मच गया. आनन-फानन में पुलिस को इसकी सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा. छात्र के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें उसने नकल करते हुए पकड़े जाने पर शर्मिंदगी की बात लिखी है. परिजनों ने स्कूल टीचर्स के खिलाफ थाने में तहरीर दी है. 

सातवीं क्लास के छात्र ने क्यों की आत्महत्या

ये घटना मिल एरिया थाना क्षेत्र के मलिक मऊ मोहल्ले की है. जहां सातवी क्लास में पढ़ने वाला यश मौर्य अपने चाचा के घर रहकर सेंट पीटर स्कूल में पढ़ाई करता था. उसके माता-पिता बछरावां में रहते थे. यश के स्कूल में सातवीं क्लास की परीक्षाए चल रही थीं. स्कूल में उसका बायोलॉजी का पेपर था, जिसमें वो नकल करते हुए पकड़ा गया. इस बात से उसे बहुत ज्यादा शर्मिंदगी महसूस हो रही थी. उसे अपने साथी छात्रों के सामने जाने में शर्म आ रही थी और वो अपने आपको इसके लिए दोषी मान रहा था. इन्हीं बातों से आहत होकर जब यश घर लौटा तो उसने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. 

सुसाइड नोट में लिखी गई थी ऐसी बात
घटना की खबर मिलते हैं डिप्टी एसपी वंदना सिंह व मिल एरिया प्रभारी रेखा सिंह मौके पर पहुंची. उन्होंने घटनास्थल की जांच पड़ताल की मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है. इस सुसाइड नोट में यश ने बताया है कि वो पेपर में नकल करते हुए पकड़ा गया है जिसकी वजह से वो ये कदम उठा रहा है. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है. वहीं परिजनों स्कूल की दो शिक्षिकाओं को दोषी मानते हुए तहरीर दी है. इस बारे में जानकारी देते हुए डिप्टी एसपी ने कहा कि जवाहर बिहार कॉलोनी में रहने वाले एक बच्चे ने सुसाइड कर लिया है. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वो विद्यालय गया था जिसके बाद उसने यह कदम उठाया. मौके से सुसाइड नोट भी मिला है. इन सब की जांच पड़ताल की जा रही है. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: RSS प्रमुख मोहन भागवत के मस्जिद दौरे पर मायावती ने कसा तंज, BJP से पूछा तीखा सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
अमेठी में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, 3 युवकों की मौत
अमेठी में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, 3 युवकों की मौत
हापुड़ में भू-माफियाओं पर एक्शन, अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर
हापुड़ में भू-माफियाओं पर एक्शन, अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर
आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget