एक्सप्लोरर

Pilibhit News: ठंड में जंगल छोड़ खेतों में टहलता दिखा बाघ, ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग ने दी सतर्क रहने की सलाह

Pilibhit News: वन्य जीव एक्सपर्ट्स का कहना है कि ठंड की वजह से बाघ जंगल से बाहर की ओर रुख कर रहे हैं. ऐसे में वन विभाग की ओर से लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं.

Pilibhit Cold Weather: यूपी के पीलीभीत (Pilibhit) में आए दिन बाघों के खुलेआम खेतो में विचरण करने की तस्वीरें आए दिन वायरल हो रही हैं, आलम यह है कि किसानों को अपने खेतों पर काम करना मुश्किल हो गया है. ऐसे में वन विभाग की टीम लगातार टाइगर रिजर्व (Tiger Reserve) से सटे गांव में जाकर बाघ मित्रों के सहारे जागरूक कर उन्हें सावधानी बरतने की चेतावनी देकर सुरक्षित रहने के टिप्स दे रही है. वन्य जीव एक्सपर्ट्स का कहना है कि बढ़ती ठंड की वजह से बाघों के गद्दीदार पैरों की विवाई फट जाती है जिसकी वजह से बाघ जंगल से बाहर की ओर रुख कर रहे हैं. 
 
 हाल ही में पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र में खुलेआम बाघ को खेतों में घूमते देखा गया. यहां की माला रेंज में खेत पर राजेश विश्वास नाम का किसान काम कर रहा था तभी उसके सामने वनराज आ गया, जिसे देखकर वो बुरी तरह घबरा गया. राजेश विश्वास दबे पांव वहां से उल्टा लौटा और सुरक्षित जगह पर आकर छुप गया, वहां से उसने फोन से खेतों में विचरण करते हुए इस बाघ का वीडियो बना लिया, और पूरे मामले की सूचना वन विभाग को दे दी. जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गांववालों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए. वन विभाग ने लोगों को झुंड बनाकर शोर मचाते हुए खेतों में जाने की गुजारिश की. 
 
खेत में बाघ दिखने से दहशत
वन्यजीव एक्सपर्ट्स के मुताबिक बढ़ती ठंड की वजह से बाघ अक्सर जंगल से निकल खेत की ओर आ जाते हैं. इन दिनों जंगल के बीच कटीली घास और खुखरी मिट्टी पर बाघ चलने में अक्षम हो जाते हैं इस वजह से खेतों की ओर भुरभुरी गुदगुदी मिट्टी की तरफ या गन्ने में ठंड से बचने के लिए आ जाते हैं. 

वन्य जीव प्रेमी अमिताभ अग्निहोत्री ने बताया कि इन दिनों जंगल के भीतर घास यानी ग्रासलैंड, जो बाघ का घर होता है वो कम हो जाता है जिसके चलते बाघ जंगल से बाहर खेतों की ओर रुख करने लगते हैं. या यूं कहें कि ठंड की वजह से हिरण, सुअर आदि जंगल से बाहर की ओर मैदानी इलाकों में रुख करते हैं जिनके शिकार के पीछे बाघ भी मैदानी इलाकों में निकल आता है. इसके साथ ही जंगलों में घास होने की वजह से बाघों के पैर में बीमारी हो जाती है इसकी वजह से भी वो मैदानी इलाकों की ओर रुख करते हैं. 
 
बदलते मौसम के परिवर्तन के चलते इन दिनों बाघों ने जंगल छोड़कर मैदानी इलाके का रुख कर लिया है, लेकिन इसकी वजह से खेतों में काम करने वाले किसानों की समस्या बढ़ गई है. पहले तो सिर्फ बाघ का खतरा रहता था लेकिन इन दिनों गेंहू और गन्ने के खेत में बाघ के घूमने की खबर से किसानों में दहशत का माहौल है. 
 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget