एक्सप्लोरर

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में पुलिस और गो हत्यारों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से दो घायल, एक बदमाश फरार

Muzaffarnagar Encounter: मुजफ्फरनगर में पुलिस और गो हत्यारों के बीच मुठभेड़ हो गई. जिसमें दो गो हत्यारे पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए जबकि एक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया.

Muzaffarnagar Police Encounter: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) जनपद में पुलिस (Police) और गो हत्यारों के बीच मंगलवार देर शाम मुठभेड़ हो गई. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ अंतर जनपदीय गो तस्कर जंगल में गो-हत्या करने की फिराक में है. जिसके बाद पुलिस ने जंगल की घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन खुद को घिरता हुआ देख इन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. जवाबी फायरिंग में दो गो तस्कर पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए जबकि इनका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. 

पुलिस और गो हत्यारों के बीच मुठभेड़

दरअसल, 19 सितंबर को बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र स्थित रसूलपुर दभेड़ी गांव के जंगल में कुछ गो-तस्करों ने 4 गायों की हत्या कर दी थी. जिसके चलते बुढाना पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी. मंगलवार देर शाम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ गो हत्यारे एक बार फिर से रसूलपुर दभेड़ी के जंगल में गो हत्या करने की फिराक में हैं. जिसके बाद पुलिस ने इन बदमाशों को घेराबंदी शुरू कर दी. बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जिसमें दो गो हत्यारे रिजवान और शौकत पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए. हालांकि एक बदमाश मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया. 

बदमाशों पर विभिन्न थानों में दर्जनों केस दर्ज 

पुलिस फरार बदमाश की तलाशी के लिए घंटों तक जंगल में कॉम्बिंग अभियान चलाया लेकिन कोई कामयाबी पुलिस के हाथों नहीं लगी. वहीं दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस को इनके पास से एक जिंदा गाय, कटान के उपकरण, एक मोटरसाइकिल, तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं. पुलिस के मुताबिक गिरफ्त में आए गो हत्यारे अंतर्जनपदीय गैंग के सदस्य हैं जिन पर कई थानों में दर्जनों मुकदमें दर्ज हैं. पुलिस अब इनका आपराधिक इतिहास खंगालने की कोशिश में जुट गई है. 

PFI Ban: पीएफआई बैन पर सीएम योगी बोले- 'यह न्यू इंडिया है, यहां आतंकवादी और अपराधी स्वीकार्य नहीं'

एसपी ग्रामीण ने दी ये जानकारी
इस घटना के बारे में अधिक जानकारी देते हुए एसपी ग्रामीण अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि थाना बुढ़ाना के रसूलपुर दभेड़ी गांव के जंगल में एक गोकशी की घटना हुई थी. जिसमें चार गायों को काट दिया गया था. पुलिस लगातार इन आरोपियों की तलाश में जुटी थी. जिसके बाद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली आरोपी फिर से ऐसी ही घटना को अंजाम देने जा रहे हैं, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की. इस दौरान दो बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गए जबकि एक फरार हो गया है. इन गो हत्यारों का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है. इन पर दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस इस मामले की जांच की जांच कर रही है.  

ये भी पढ़ें- 

UP News : PFI बैन पर केशव मौर्य बोले- देश विरोधी साजिश वाला कुचला जाएगा, यह नरेंद्र मोदी का नया भारत है 

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget