एक्सप्लोरर

UP News: बाराबंकी के डीएम पर बोले मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण- कर दिया जाएगा उनका प्रबंध, जानें- क्या है पूरा विवाद?

Barabanki News: बाराबंकी की रामनगर विधानसभा सीट से निवर्तमान बीजेपी विधायक शरद कुमार अवस्थी ने बीते दिनों डीएम डॉ. आदर्श सिंह पर आरोप लगाया था कि वह जिले में अपनी तानाशाही चला रहे हैं.

Barabanki News: उत्तर प्रदेश (UP) की योगी सरकार (Yogi Government) में गन्ना विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण सिंह (Chaudhary Laxmi Narayan Singh) बुधवार को बाराबंकी पहुंचे. इस दौरान उनसे जब बाराबंकी के जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह (Adarsh Singh) की तानाशाही को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि योगी सरकार में किसी की तानाशाही नहीं चलेगी. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने भयमुक्त समाज का निर्माण किया है, लेकिन अगर ऐसी बात है, तो जल्दी उनका प्रबंध कर दिया जाएगा.

दरअसल बाराबंकी की रामनगर विधानसभा सीट से निवर्तमान बीजेपी विधायक शरद कुमार अवस्थी ने बीते दिनों डीएम डॉ. आदर्श सिंह पर आरोप लगाया था कि वह जिले में अपनी तानाशाही चला रहे हैं. उनका आरोप था कि डीएम डॉ. आदर्श सिंह बीजेपी की कार्यकर्ताओं और जनता की बात नहीं सुनते हैं, जबकि सपा समर्थित लोगों के काम जिले में आसानी से हो रहे हैं. उन्होंने डीएम पर अधिकारियों के मनमाने ढंग से तबादले करने का भी आरोप लगाया था. इसको लेकर बीडीओ रामनगर अमित त्रिपाठी ने अपना इस्तीफा भी सौंप दिया था.

ये भी पढ़ें- यूपी में 16 IAS अफसरों के तबादले, हटाए गए स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद

'डीएम के मन में सवर्णों के प्रति है हीन भावना'

उन्होंने आरोप लगाया था कि जिलाधिकारी के मन में सवर्णों के प्रति हीन भावना है. इस पर गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि इस सरकार में किसी की तानाशाही नहीं चलेगी. उन्होंने कहा कि इसे लेकर बात करेंगे और अगर ऐसी बात है, तो जल्द ही इसका प्रबंध भी किया जाएगा. लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि योगी सरकार में तानाशाही शब्द का कोई मतलब नहीं है, बल्कि हमारी सरकार ने भयमुक्त समाज का निर्माण किया है.

ये भी पढ़ें- UP News: संजय प्रसाद को मिला ACS गृह का चार्ज, अवनीश कुमार अवस्थी हुए रिटायर, कार्यकाल में किए ये बड़े काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget