एक्सप्लोरर

UP News: सेना की वर्दी में अग्निवीर परीक्षा में ठगी कर रहा युवक गिरफ्तार, इतने हजार में भर्ती कराने का दे रहा था झांसा

Agra News: आगरा के एकलव्य स्टेडियम में रविवार को अग्निवीर की लिखित परीक्षा आयोजित की गई. इसमें 12 जिलों के अभ्यर्थियों को बुलाया गया था. इसमें शामिल होने के लिए करीब साढ़े तीन हजार परीक्षार्थी आए थे.

उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार को अग्निवीर भर्ती परीक्षा के दौरान सेना की वर्दी में घूम रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में पता चला कि 50-50 हजार रुपये में वह अभ्यर्थियों को भर्ती का झांसा दे रहा था. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कई तरह के कागजात बरामद किए हैं. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस युवक ने कितने लोगों को सेना में भर्ती कराने के नाम पर ठगा है.

पुलिस ने क्या बताया है

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आगरा के एकलव्य स्टेडियम में रविवार को अग्निवीर की लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी. इसमें 12 जिलों के अभ्यर्थियों का सेंटर बनाया गया था. इसमें शामिल होने के लिए करीब साढ़े तीन हजार परीक्षार्थी एक दिन पहले ही यहां पहुंच गए थे.परीक्षार्थियों को शनिवार रात 12 बजे से ही स्टेडियम में प्रवेश दिया जाने लगा. 

कहां और कई हुई वारदात

रविवार को परीक्षा के दौरान एक ठग सेना की वर्दी पहनकर परिसर में घूम रहा था. वह अभ्यर्थियों को 50 हजार रुपये में सेना में भर्ती कराने का झांसा दे रहा था. इस दौरान सदर थाना पुलिस ने उसे दबोच लिया. पूछताछ में उसने अपना नाम मयंक विमल निवासी थाना बाह, गांव क्वारी, जिला आगरा बताया. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कई दस्तावेज बरामद किए हैं. पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने कुछ लड़कों से  भर्ती कराने का ठेका भी ले लिया था. पुलिस उससे पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने कितने लड़कों से पैसे लिए हैं. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं आरोपी कोई गैंग तो नहीं चला रहा है और अगर चला रहा है तो उसमें कौन-कौन शामिल हैं. पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें

Prayagraj: लोकसभा चुनाव में राकेश टिकैत किसे देंगे समर्थन और किसके रहेंगे खिलाफ? माघ मेले में किया एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
एम्स ऋषिकेश चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के जेवर बरामद
एम्स ऋषिकेश चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के जेवर बरामद

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM मोदी ने ऐसा कहा?
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM ने ऐसा कहा?
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
Embed widget