एक्सप्लोरर

Lucknow News: लखनऊ में दो गुटों के बीच झड़प में चलीं गोलियां, 3 घायल, जानें- किस वजह से हुआ विवाद

Lucknow News: एडीसीपी (पूर्व) अभिजीत आर. शंकर के मुताबिक चार युवक एक साथ खड़े हुए थे. इसी दौरान करण नाम का युवक अपने दोस्तों के साथ वहां से गुजरा और उन्होंने चारों को गालियां देना शुरू कर दिया किया.

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में मंगलवार की देर रात दो गुटों के बीच में झड़प हो गई. देखते ही देखते ये झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से पथराव होने लगा जिसके बाद दोनों गुटों में गोलियां (Firing) भी चलने लगी. इस घटना में तीन लोगों को गोली लग गई, जिससे वो घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्त हो होंगे. 

ये घटना लखनऊ के मांडियांव इलाके की है. एडीसीपी (पूर्व) अभिजीत आर. शंकर ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि चार युवक समर, अभिलाष, धीरज और अमन अपने दोस्तों के साथ खड़े हुए थे. इसी दौरान करण नाम का युवक अपने दोस्तों के साथ वहां से गुजरा. करण ने वहां खड़े चारों दोस्तों को देखते हुए उन्हें गालियां देना शुरू कर दिया, जिसके बाद दूसरे गुट के युवकों ने भी जवाब दिया, जिससे आपस में मारपीट शुरू हो गई. देखते ही देखते दोनों गुटों के लोग मौके पर पहुंचने लगे और बात इतनी बढ़ गई कि उन्होंने एक दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया. 

गोली लगने से तीन युवक घायल

एडीसीपी (पूर्व) ने कहा कि इस झगड़े के बाद करण और उसके दोस्तों ने दूसरे गुट पर गोलियां भी चलाई. जिससे दूसरे गुट के तीन युवक घायल हो गए. ये गोलियां देसी हथियार से चलाई गईं थी. एडीसीपी के मुताबिक दोनों गुटों के बीच करीब तीन साल पहले इलाके में उनके वर्चस्व को लेकर दुश्मनी शुरू हो गई थी. तभी से दोनों के बीच तनाव चला आ रहा था. तीनों घायल युवकों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है. बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही है. इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है. अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है. जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्त में होंगे. 

ये भी पढ़ें- Nagar Nikay Chunav 2022: सरकार ने तय किया आरक्षण का नया फॉर्मूला, रिजर्वेशन के बाद बदलेंगे समीकरण

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget