एक्सप्लोरर

Lucknow में अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी तेज, LDA तैयार कर रहा है नई सूची

Lucknow News: लखनऊ में बड़ी संख्या में एलडीए की मिलीभगत से अवैध निर्माण फल फूल रहा है लेकिन यहां कार्रवाई के नाम पर सिर्फ औपचारिकता ही नजर आती है, लेकिन अब ऐसे निर्माण की सूची तैयार हो रही है.

Lucknow News: नोएडा (Noida) में भ्रष्टाचार की इमारत ट्विन टावर (Twin Tower) को चंद सेकेंड में जमींदोज कर दिया गया, जिसे लेकर सरकार ने अपनी पीठ भी जमकर थपथपाई और विपक्ष को आड़े हाथों लिया, लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर सूबे का राजधानी लखनऊ (Lucknow) में अवैध निर्माण पर कार्रवाई कब होगी? लखनऊ में बड़ी संख्या में एलडीए (LDA) की मिलीभगत से अवैध निर्माण फल फूल रहा है लेकिन यहां कार्रवाई के नाम पर सिर्फ औपचारिकता ही नजर आती है. हालांकि एलडीए वीसी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी का दावा है के एलडीए अवैध निर्माण (Illigal Construction) की एक नई सूची तैयार करा रहा है जो शनिवार तक आ जाएगी. इसके बाद अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी.

लखनऊ में अवैध निर्माण पर कार्रवाई कब?
एलडीए ने इसी साल 30 मार्च को नजूल की जमीन पर बने 6 मंजिला यजदान अपार्टमेंट पर बुलडोजर चलाया था. यह अपार्टमेंट मुख्यमंत्री आवास से बमुश्किल एक से डेढ़ किलोमीटर दूर होगा और एलडीए से इसकी दूरी महज एक किमी दूर है. कार्रवाई के नाम पर शुरुआत के एक-दो दिन बुलडोजर चलाकर कुछ हिस्सा तोड़ा गया लेकिन इसके बाद ये इमारत यूहीं ही खड़ी है. कुछ समय पहले इस बिल्डिंग को जमींदोज करने के लिए टेंडर निकाला गया लेकिन एलडीए को कोई फर्म नहीं मिली जो इसे जमींदोज कर सके. अब एक बार फिर टेंडर निकाला गया है. 

अफसरों की मिलीभगत से हुआ अवैध निर्माण

लखनऊ के हजरतगंज, अमीनाबाद, रायबरेली रोड, सुल्तानपुर रोड, गोमती नगर, महानगर, अलीगंज, लालबाग, आलमबाग, आशियाना, कानपुर रोड समेत लगभग हर इलाके में अवैध अपार्टमेंट व अन्य अवैध निर्माण मिल जायेंगे. इतना ही नहीं एलडीए कई जगह अवैध निर्माण सील करता है तो बाद में एलडीए के लोगों की ही मिलीभगत से उसमें भी चोरी-छिपे काम शुरू हो जाता है. राजधानी लखनऊ में इस साल 500 अवैध निर्माण चिन्हित किये जा चुके हैं. आपको बता दें कि लखनऊ में 265 अवैध कॉलोनी हैं और 7389 कमर्शियल और ग्रुप हाउसिंग है. इनमें 140 कमर्शियल और ग्रुप हाउसिंग की इमारतों को कम्पलीशन सर्टिफिकेट मिला है. 

एलडीए बना रहा है अवैध निर्माण की सूची
लखनऊ में अवैध निर्माण को लेकर जब एलडीए वीसी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि एलडीए ने अवैध निर्माण को सूचीबद्ध करना शुरू किया है. रो हाउस, इल्लीगल हाईराइज बिल्डिंग, बड़े कमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनाये गए हैं जिनकी सूची बन रही है. इनकी मंशा हमारी प्लानिंग को ध्वस्त करते हुए लाभ कमाने की है. इस तरह के जो बड़े लोग हैं उनकी सूची बन रही है जो शनिवार तक आ जाएगी. इसमें हम देख रहे हैं कि कितने प्रकरणों में अपील पेंडिंग है या लीगल इश्यूज है. यजदान बिल्डर्स व कुछ अन्य प्रकरण के लिए हमने टेंडर भी किया है बिल्डिंग गिराने के लिए. 

कई कर्मचारियों के खिलाफ हुई कार्रवाई

एलडीए वीसी ने कहा कि उन मामलों की भी सूची मांगी गई है जिनका ध्वस्तीकरण का आदेश पारित हो चुका है लेकिन अब तक कार्रवाई बाकी है. सील बिल्डिंग को लेकर तकनीक का प्रयोग किया है. दृष्टि ऐप शुरू किया है, जिससे सील बिल्डिंग पर रेगुलर मॉनिटरिंग की जा सके. कुल 195 प्रकरणों में सही लोकेशन फोटो के साथ दृष्टि ऐप पर अपलोड हो चुकी है. एक सप्ताह का वक्त दिया गया है जिन पर डेमोलिशन आर्डर पारित है या सीलिंग है उनको 100 फ़ीसदी दृष्टि पर ले आए और पाक्षिक रूप से उसको अपडेट करते रहे. डॉ. इन्द्रमणि ने कहा कि जिन कर्मचारियों की मिलीभगत पाई गई थी उन्हें सस्पेंड भी किया गया है. कुछ चार्जशीट हुई है कुछ और रिपोर्ट हमें मिल रही है. 

ये भी पढ़ें- 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget