एक्सप्लोरर

मोदी सरकार ने यूपी को दिया तोहफा, 111 करोड़ रुपये खर्च कर बनेगा इस जिले में अंतरराष्ट्रीय आलू केंद्र

UP News: केंद्र सरकार ने बुधवार को उत्तर प्रदेश को बड़ा तोहफा दिया है. मोदी कैबिनेट ने बैठक कर अंतरराष्ट्रीय आलू केंद्र की मंजूरी दी है.

UP News: केंद्र में भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार ने उत्तर प्रदेश को बड़ा तोहफा दिया है. यह तोहफा राज्य स्थित आगरा (Agra News) जिले को मिला है. यह जानकारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी. कैबिनेट बैठक में पारित प्रस्तावों पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि, आगरा में 111 करोड़ रुपये की लागत से अंतरराष्ट्रीय आलू केंद्र स्थापित किया जाएगा. यह आलू केंद्र 10 हेक्टेयर जमीन पर बनेगा.

आलू केंद्र के संदर्भ में वैष्णव की ओर से एक प्रजेंटेशन के जरिए जानकारी दी गई. प्रजेंटेशन में कहा गया - भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा आलू उत्पादक राज्य है. उत्तर प्रदेश सबसे बड़ा आलू उत्पादक राज्य है. अंतर्राष्ट्रीय आलू केंद्र का क्षेत्रीय केंद्र उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थापित किया जाएगा. क्षेत्रीय केंद्र में अनुसंधान बीज उत्पादन, कीट प्रबंधन, टिकाऊ उत्पादन और किसानों को प्रशिक्षण देने पर केंद्रित होगा.

इमरजेंसी के 50 साल पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, बोले- 'एक होती है घोषित और एक होती है अघोषित'

आपातकाल पर प्रस्ताव पास
वैष्णव ने बताया कि इससे किसानों को वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं को अपनाने और उपज में सुधार करने में मदद मिलेगी. यूपी सरकार ने 10 हेक्टेयर भूमि निःशुल्क हस्तांतरित की है. भारत सरकार 111.5 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी, यूपी सरकार और अन्य अंतर्राष्ट्रीय निकायों के साथ समन्वय करेगी.

सीएम ने कहा- थैंक्स
केंद्र के इस तोहफे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा आगरा में अंतरराष्ट्रीय आलू केंद्र (CIP) के दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र की स्थापना को दी गई स्वीकृति अभिनंदनीय है. देश के सबसे बड़े आलू उत्पादक राज्य उत्तर प्रदेश में इस केंद्र की स्थापना, खेती को तकनीक से, अन्न को अनुसंधान से और किसान को नवाचार से जोड़ने वाली सिद्ध होगी. यह निर्णय खाद्य एवं पोषण सुरक्षा के साथ-साथ कृषि आधारित रोजगार व कृषक-समृद्धि को भी नई दिशा देगा. कृषक कल्याण को समर्पित इस निर्णय हेतु उत्तर प्रदेश के सभी किसान साथियों की ओर से प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार!

इससे पहले केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर पारित प्रस्ताव पढ़ा. उन्होंने कहा - प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने उन अनगिनत व्यक्तियों के बलिदान को याद करने और सम्मानित करने का संकल्प लिया, जिन्होंने आपातकाल और भारतीय संविधान की भावना को नष्ट करने के उसके प्रयास का बहादुरी से विरोध किया था. केंद्रीय मंत्रिमंडल की आज की बैठक में उन लोगों को श्रद्धांजलि के रूप में दो मिनट का मौन रखा गया, जिनके संवैधानिक रूप से गारंटीकृत लोकतांत्रिक अधिकार छीन लिए गए थे और जिन्हें फिर अकल्पनीय भयावहता का सामना करना पड़ा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो राम का नहीं, वह किसी काम का नहीं...', दशहरा पर बोले पूर्व मंत्री सुरेश राणा
'जो राम का नहीं, वह किसी काम का नहीं...', दशहरा पर बोले पूर्व मंत्री सुरेश राणा
UP में लखनऊ से नोएडा तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने दिया अपडेट
UP में लखनऊ से नोएडा तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने दिया अपडेट
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
रजनीकांत की 'जेलर 2' को दशहरा की छुट्टी का मिला फायदा, बंपर हुआ कलेक्शन, 2 बड़े रिकॉर्ड भी किए नाम
'जेलर 2' को दशहरा की छुट्टी का मिला फायदा, बंपर हुआ कलेक्शन
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ट्रेन के टॉयलेट को बना डाला ओयो, कपल की गलत हरकत कैमरे में कैद
ट्रेन के टॉयलेट को बना डाला ओयो, कपल की गलत हरकत कैमरे में कैद
खाने में क्या पसंद करते हैं दुनिया के ये बड़े नेता? चौंका देगा जवाब
खाने में क्या पसंद करते हैं दुनिया के ये बड़े नेता? चौंका देगा जवाब
Embed widget