एक्सप्लोरर

UP News: एक हफ्ते के अंदर मिलेंगे आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र, यहां जानें पूरी डिटेल

UP Government: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ई-डिस्ट्रिक्ट सेवाओं को तय समय सीमा के अंदर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. अब आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र एक हफ्ते के अंदर मिल जाएंगे.

E-District Service In UP: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को ई-डिस्ट्रिक्ट सेवाओं को तय समय सीमा के अंदर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही सीएम योगी ने ई-डिस्ट्रिक्ट सेवाओं के लिए पहले से तय की गई समय सीमा को कम करते हुए एक हफ्ता करने के आदेश दे दिए हैं. वहीं तय समय सीमा के बाद लंबित मामलों पर जिलाधिकारियों को जवाबदेही तय करने को कहा है. उन्होंने जिलाधिकारियों को ई-डिस्ट्रिक्ट सेवाओं के निस्तारण में लेटलतीफी करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीएम कमांड सेंटर और डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक की. इसमें कई अहम निर्देश दिए. ऐसे में अब प्रदेशवासियों को जाति, निवास, आय और हैसियत प्रमाण पत्र के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. बैठक के दौरान अधिकारियों ने ई-डिस्ट्रिक्ट की सेवाओं का खाका प्रस्तुत किया. अधिकारियों ने जानकारी दी है कि बैठक के दौरान सीएम योगी ने जिलाधिकारियों को ई-डिस्ट्रिक्ट सेवाओं के निस्तारण में लेटलतीफी करने वालों पर एक्शन लेने को कहा है.

जनवरी से अब तक 61 लाख जाति प्रमाण पत्र के आवेदन

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि ई-डिस्ट्रिक्ट के तहत जनवरी से अब तक 61,32,976 जाति प्रमाण पत्र के आवेदन मिले. जिन्हें 15 दिनों में जारी किया जाता है. अब तक 59,13,420 आवेदन को निस्तारित हो चुके हैं, जिसका अनुपात 96 प्रतिशत है. इसी अवधि में 96 प्रतिशत निवास प्रमाण पत्र, 95 प्रतिशत आय प्रमाण पत्र, 58 प्रतिशत हैसियत प्रमाण पत्र के आवेदन निस्तारित किए गए.

एक हफ्ते तय हुई ई-डिस्ट्रिक्ट सेवाओं की समय सीमा

मुख्यमंत्री योगी ने ई-डिस्ट्रिक्ट सेवाओं की समय सीमा एक हफ्ते में करने को कहा है. आवेदनों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाए. साथ ही इनके निस्तारण का रेश्यो शत-प्रतिशत किया जाए. फिलहाल बताया जा रहा है कि जनसुनवाई समाधान प्रणाली की एक रिपोर्ट के अनुसार जाति प्रमाण पत्र के आवेदनों को तय समय सीमा के अंदर जारी करने वाले राज्य के टॉप तीन जिलों में बांदा पहले सीतापुर दूसरे और अमेठी तीसरे पायदान पर है.

यह भी पढ़ेंः 
Women Reservation Bill पर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की प्रतिक्रिया, बोले- '...हवा-हवाई जुमला तो नहीं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बस्ती: मस्जिद से कांवड़ियों पर अभद्र टिप्पणी, आरोपियों की तलाश में पुलिस
मस्जिद से कांवड़ियों पर अभद्र टिप्पणी, आरोपियों की तलाश में पुलिस
CM योगी का हर घर तिरंगा अभियान तेज, 5 करोड़ घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य
CM योगी का हर घर तिरंगा अभियान तेज, 5 करोड़ घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य
पुजारी बने पप्पू यादव तो संतों में गुस्सा, राष्ट्रपति से की बड़ी मांग
पुजारी बने पप्पू यादव तो संतों में गुस्सा, राष्ट्रपति से की बड़ी मांग
मेरठ खेल विश्वविद्यालय में आवेदन तारीख बढ़ी, CM योगी ने दिया बड़ा मौका
मेरठ खेल विश्वविद्यालय में आवेदन तारीख बढ़ी, CM योगी ने दिया बड़ा मौका

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
Carpenter Tool Haircut Viral Video : हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
Fridge Storage Tips: भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
Embed widget