एक्सप्लोरर

Gorakhpur News: गोरखपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात पशु तस्कर, कई बार पुलिस वालों पर गाड़ी चढ़ाने की भी कर चुका है कोशिश

Gorakhpur Police News: यूपी के गोरखपुर में पुलिस ने एक कुख्यात पशु तस्कर और उसके साथी का गिरफ्तार किया है. इस बदमाश पर गैंगस्टर एक्ट समेत 7 मामले दर्ज हैं.

Gorakhpur Police Caught Animal Smuggler: यूपी की गोरखपुर पुलिस (Gorakhpur Police) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने गुरुवार की रात एक पशु तस्करी करने वाले गिरोह के सरगना को उसके साथी के साथ गिरफ्तार किया है. हैरत की बात ये हैं कि ये बेखौफ पशु तस्कर (Animal smuggler) गैंगस्टर में भी निरुद्ध है. इसके खिलाफ सात और इसके साथी पर दो केस दर्ज हैं. ये बदमाश कितना खतरनाक है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वर्दी वाले भी इससे खौफ खाते हैं क्योंकि ये उन्हें गाड़ी से रौंदने से भी नहीं हिचकता है. पशु तस्करी के दौरान कई बार ये अपनी पिकअप से पुलिसकर्मियों को रौंदने की कोशिश कर चुका है.

पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात पशु तस्कर

गोरखपुर के कैंट थाने सीओ श्‍याम देव ने बताया कि इंस्पेक्टर शशि भूषण राय के नेतृत्व में पुलिस ने बीती रात 12.50 बजे पशु तस्करी गिरोह के सरगना और उसके साथी को गिरफ्तार किया है. पुलिस को काफी दिनों से इस बदमाश का तलाश थी. इसके गिरोह में 20 से 25 सदस्‍य हैं. इसकी पहचान कुशीनगर के कुबेरस्‍थान थानाक्षेत्र में रहने वाले तौसीफ आलम के रूप में हुई है. इसके पुलिस ने आसिफ शेख को भी गिरफ्तार किया है जो इसका सगा भाई है. 

तौसीफ पर कई मामले दर्ज
पुलिस के मुताबिक तौसीफ आलम गैंगस्टर का आरोपी भी है. इसके ऊपर 25 हजार का इनाम घोषित रहा है. तासीफ के खिलाफ गोरखपुर के कैंट थाने में पांच, चिलुआताल और राजघाट में एक-एक मुकदमा दर्ज रहा है और आसिफ के खिलाफ कैंट थाने में दो मुकदमे दर्ज हैं. आरोपियों के पास से पुलिस ने तीन किलोग्राम गांजा और एक स्कूटी बरामद की है. पुलिस की मानें तो इसका गिरोह 20 से 25 सदस्यों का है. इनकी गिरफ्तारी पैडलेगंज चौके पास से हुई है. पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि वो अपने दूसरे साथियों के साथ मिलकर सड़क किनारे खड़े गाय और सांड को पिकअप पर लोड करके बिहार में ले जाकर बेच देते हैं.

UP Politics: केशव मौर्य और अखिलेश यादव की नोक-झोक पर आया बीजेपी सांसद रवि किशन का बयान, जानिए- क्या कहा?

आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस
 पुलिस से बचने के लिए ये बदमाश पिकअप में पत्थर रखते थे. इन आरोपियों ने 19 मई को चिलुआताल क्षेत्र और 17 अप्रैल को विश्‍वविद्यालय चौराहा के पास से गाय चोरी करने की बात कबूल की है. इन्होंने बताया कि जब पुलिस की टीम इन्हें पकड़ने की कोशिश करती तो ये उनकी जीप पर पत्थर फेंककर फरार हो जाते थे. पुलिस ने इनके खिलाफ आईपीसी की धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई में जुट गई हैं. 

ये भी पढ़ें- 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चढ़ावे के बाद राम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही शुरु हुआ था खेल
चढ़ावे के बाद राम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों!
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस के बाद बदरी-केदारनाथ मंदिर समिति सख्त, जारी किए नए निर्देश
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस के बाद बदरी-केदारनाथ मंदिर समिति सख्त, जारी किए नए निर्देश
मुरादाबाद के बाद अब मेरठ की सपा में फूट की चिंगारी? अखिलेश यादव कर पाएंगे मैनेज!
मुरादाबाद के बाद अब मेरठ की सपा में फूट की चिंगारी? अखिलेश यादव कर पाएंगे मैनेज!
हापुड़ की DSO सीमा चौधरी की बढ़ीं मुश्किलें, मां ने फर्जीवाड़े और धोखाधड़ी का केस कराया दर्ज
हापुड़ की DSO सीमा चौधरी की बढ़ीं मुश्किलें, मां ने फर्जीवाड़े और धोखाधड़ी का केस कराया दर्ज

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के बाद अब म्यांमार-बांग्लादेश पर डोरे डाल रहा चीन, बनाएगा इकोनॉमिक कॉरिडोर, भारत की क्यों बढ़ी टेंशन?
PAK के बाद अब म्यांमार-बांग्लादेश पर डोरे डाल रहा चीन, बनाएगा इकोनॉमिक कॉरिडोर, भारत की क्यों बढ़ी टेंशन?
पंजाब कांग्रेस में बगावत की आशंका, पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने बुलाई समर्थकों की बैठक
पंजाब कांग्रेस में बगावत की आशंका, पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने बुलाई समर्थकों की बैठक
5 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें T20I करियर में कभी नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड, दो विश्व कप जीतने वाला खिलाड़ी भी शामिल
5 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें T20I करियर में कभी नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड, दो विश्व कप जीतने वाला खिलाड़ी भी शामिल
एथेनॉल मिले पेट्रोल से कम हो जाएगा आपकी गाड़ी का माइलेज? सरकार ने कर दिया बड़ा खुलासा
एथेनॉल मिले पेट्रोल से कम हो जाएगा आपकी गाड़ी का माइलेज? सरकार ने कर दिया बड़ा खुलासा
Pritam and Pedro Review: राज कुमार हिरानी की ये मुन्ना भाई हैकर कमाल है, हर हाल में देखिए
प्रीतम एंड पेड्रो रिव्यू: राज कुमार हिरानी की ये मुन्ना भाई हैकर कमाल है, हर हाल में देखिए
खोजते रह जाएंगे चीन-पाकिस्तान... बीच समंदर में गायब हो जाएंगे भारत के वॉरशिप, जापान से हो गई 'निंजा' डील
खोजते रह जाएंगे चीन-पाकिस्तान... बीच समंदर में गायब हो जाएंगे भारत के वॉरशिप, जापान से हो गई 'निंजा' डील
Monsoon Vegetable Buying Tips : बारिश में सबसे पहले सड़ती हैं ये 7 सब्जियां, खरीदते वक्त रहें सावधान
बारिश में सबसे पहले सड़ती हैं ये 7 सब्जियां, खरीदते वक्त रहें सावधान
EV खरीदने से पहले जान लीजिये, Hybrid Cars क्यों बन रही हैं लोगों की पहली पसंद?
EV खरीदने से पहले जान लीजिये, Hybrid Cars क्यों बन रही हैं लोगों की पहली पसंद?
Embed widget