एक्सप्लोरर

Ghazipur: गाजीपुर में 28 फरवरी तक बेचे जाएंगे MSP पर धान, किसानों को मिलेगा अब ऑनलाइन पेमेंट

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में धान की कटाई के बाद अब किसान उन्हें बेचेंगे. स्थानीय प्रशासन ने एमएसपी पर खरीदारी के लिए फरवरी तक का समय निर्धारित किया है. इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है.

UP News: गाजीपुर (Ghazipur) जिले में स्थानीय प्रशासन धान (Paddy Grains) खरीदने की तैयारी कर रहा है. खरीदारी के लिए संस्थाओं का चयन विपणन विभाग (Marketing Department) द्वारा किया जाता है और जिलाधिकारी ने उन संस्थाओं को जरूरी निर्देश दे दिए हैं. गाजीपुर के विपणन अधिकारी रतन कुमार शुक्ला ने बताया कि जिले में 122 क्रेय केंद्र (Purchasing Center) खोले जाने का लक्ष्य रखा गया है. पिछले साल हालांकि 131 क्रय केंद्र खोले गए थे. सभी किसानों का भुगतान ऑनलाइन किया जाएगा. 

28 फरवरी तक MSP पर होगी खरीदारी

रतन शुक्ला ने बताया कि समर्थन मूल्य पर खरीदारी 28 फरवरी 2023 तक चलेगी. उन्होंने बताया कि जनपद में जितने भी केंद्र खुल चुके हैं वहां पर सभी अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है. साथ ही किसानों के लिए व्यवस्थाएं भी कर दी गई हैं. किसानों के धान की खरीदारी डायरेक्ट की जाएगी. वहीं भीड़ बढ़ने पर किसानों को ऑफलाइन टोकन भी दिए जाने की व्यवस्था की गई है. इस बार धान के खरीदारी का लक्ष्य 215000 मेट्रिक टन शासन के द्वारा निर्धारित किया गया है. सभी किसानों को ऑनलाइन भुगतान किया जाएगा. 

122 क्रय केंद्र बनाने को मिली मंजूरी

विपणन अधिकारी ने बताया कि 122 क्रय केंद्रों में विपणन साखा के 31, पीसीएफ के 14, पीसीयू के 10, भारतीय खाद्य निगम के 1 क्रय केंद्र शामिल हैं. इसके अलावा 56 अन्य केंद्रों को मंजूरी दी गई है. जिलाधिकारी ने सभी एजेंसियों को निर्देश दिया है कि वे पिछले साल संचालित केंद्रों का प्रस्ताव भेजें. वहीं मंडी समिति के सचिव ने बताया है कि फिलहाल जिले में 65 पावर डस्टर उपलब्ध हैं. इसके अलावा 65 और पावर डस्टर और एनालिसिस किट दिए जाएंगे.

भंडारण की यह व्यवस्था

अनाज की खरीदारी के बाद उसका भंडारण भी एक चुनौती है. इसे देखते हुए भारतीय खाद्य निगम ने बताया कि उसके पास देवकठिया इलाके में 10 हजार मीट्रिक टन नियमित भंडारण की क्षमता है. इसके अलावा यूसुफपुर मंडी परिसर में एसडब्ल्यूसी की 5000 मीट्रिक टन का गोदाम बन रहा है. इस गोदाम का काम 15 नवंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं. 

ये भी पढ़ें -

Hate Speech Case: हेट स्पीच मामले में विधायकी खो चुके आजम खान पर उस IAS ने सुनाई कहानी, जिसने दर्ज किया था केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget