एक्सप्लोरर

Farrukhabad News: 'मास्टर प्लान 2031' के विरोध में पूर्व सैनिकों ने किया BJP सांसद के घर का घेराव, रखी ये मांग

Farrukhabad Protest: फर्रुखाबाद में शहर के सुंदरीकरण के लिए लाए गए मास्टर प्लान 2031 के प्रारूप का विरोध हो रहा है. गुरुवार को पूर्व सैनिकों ने बीजेपी सांसद मुकेश राजपूत के आवास का घेराव किया.

Farrukhabad Protest News: यूपी के फर्रुखाबाद (Farrukhabad) में शहर के सुंदरीकरण के लिए लाए गए मास्टर प्लान 2031 (Master Plan 2031) के प्रारूप का विरोध लगातार जारी है. गुरुवार को पूर्व सैनिकों ने बड़ी संख्या में मास्टर प्लान के प्रारूप के विरोध में आईटीआई स्थित भाजपा सांसद मुकेश राजपूत (BJP MP Mukesh Rajput) के आवास का घेराव किया और ज्ञापन सौंपा. इस दौरान पूर्व सैनिकों की सांसद प्रतिनिधि से तीखी नोकझोंक भी हो गई. 
 
फर्रुखाबाद में मास्टर प्लान 2031 का विरोध
दरअसल बीती 17 तारीख को शहर के सुंदरीकरण के लिए जयपुर की एक निजी संस्था से बनवाए हुए मास्टर प्लान 2031 के प्रारूप का प्रदर्शन किया गया था. जिसमें  सेंट्रल जेल चौराहे से पांचाल घाट तक सड़क के केंद्र बिंदु से दोनों तरफ 60-60 मीटर तक जगह अधिग्रहित करने की बात कही गई थी. जिसके विरोध में पूर्व सैनिकों के द्वारा बीते दिनों डीएम को भी ज्ञापन सौंपा गया था. वहीं आज पूर्व सैनिकों ने एक बड़ी संख्या में आईटीआई स्थित भाजपा सांसद मुकेश राजपूत के आवास का घेराव करते हुए मास्टर प्लान के इस प्रारूप में बदलाव की मांग की 
 
सांसद प्रतिनिधि से प्रदर्शनकारियों की नोकझोंक
इस प्रदर्शन के दौरान पूर्व सैनिकों की सांसद प्रतिनिधि अनूप मिश्रा से तीखी नोकझोंक भी हो गई, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों में बीच-बचाव किया और उन्हें शांत किया, हालांकि माहौल में गहमा गहमी बरकरार रही. पूर्व सैनिकों ने कहा कि बॉर्डर पर हम देश की एक इंच जमीन नहीं छोड़ते तो घर कैसे छोड़ देंगे. पूर्व सैनिकों ने सांसद प्रतिनिधि के ऊपर भी गुस्सा निकालते हुए कहा कि उन्हें बात करने की तमीज नहीं है सिर्फ वोट मांगने के दौरान तमीज आ जाती है. 
 
प्रदर्शनकारियों का सांसद ने दिलाया भरोसा
वहीं दूसरी तरफ प्रदर्शनकारियों का ज्ञापन लेने के बाद सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि मास्टर प्लान 2031 के नक्शे को जारी करने के बाद जिला प्रशासन ने 1 महीने तक आपत्ति व सुझाव मांगे हैं. लोग आपत्ति व सुझाव दे रहे हैं. पूर्व सैनिकों के द्वारा सेंट्रल जेल चौराहा से पांचाल घाट तक 60-60 मीटर सड़क अधिग्रहण ना किए जाने के संबंध में ज्ञापन दिया गया है और ये भी सुझाव दिया गया है कि पूर्व समय में 55 फुट सड़क निर्धारित है उसी के आधार पर कार्रवाई की जाए. संबंधित अधिकारियों के साथ जब मीटिंग होगी तो इस बात को रखा जाएगा. 
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget