एक्सप्लोरर

AKTU Exams Postponed: उत्तर प्रदेश की इस यूनिवर्सिटी ने स्थगित की सेमेस्टर परीक्षाएं, कक्षाएं होंगी ऑनलाइन संचालित, जानिए वजह

Dr APJ Abdul Kalam Technical University Lucknow Postpones Semester Exams 2022: एकेटीयू यूनिवर्सिटी, लखनऊ ने फरवरी के अंतिम सप्ताह में होने वाली सेमेस्टर परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं.

डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी, उत्तर प्रदेश ने फरवरी माह के अंतिम हफ्ते में होने वाली ऑड सेमेस्टर की परीक्षाएं आगे बढ़ा दी हैं. अब ये एग्जाम कब होंगे फिलहाल इस बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं दी गई है पर ऐसी उम्मीद है कि जल्द ही नई तारीखें घोषित की जाएंगी. यूनिवर्सिटी ने कोविड – 19 के कारण पैदा हुए माहौल को देखते हुए ये फैसला लिया है.

नई परीक्षा तारीखों के बारे में यूनिवर्सिटी ने केवल इतना साफ किया है कि जो परीक्षाएं फरवरी में होनी थी वे अब मार्च महीने के मध्य में आयोजित की जा सकती हैं. इस दौरान भी सभी कोविड प्रोटोकॉल्स का पालन किया जाएगा. परीक्षाओं के विषय में कोई भी अपडेट आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा, जहां से कैंडिडेट ताजा सूचना पा सकते हैं.

ऑनलाइन होंगी क्लासेस –

यही नहीं यूनिवर्सिटी ने ये भी साफ किया है कि तब तक यानी मार्च के मिड तक क्लासेस ऑनलाइन ही संचालित की जाएंगी. यानी यहां पर ऑफलाइन कक्षाएं शुरू करने का यूनिवर्सिटी का कोई इरादा नहीं है.

क्या कहा यूनिवर्सिटी ने –

इस संबंध में यूनिवर्सिटी का स्टेटमेंट कुछ इस प्रकार है – ‘कोविड 19 महामारी के मद्देनजर, फरवरी के अंत में होने वाली विश्वविद्यालय की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं …यदि कोविड की स्थिति में सुधार होता है तो अंतिम परीक्षा मार्च के मध्य में सरकार के कोविड के आदेशों के बाद, विश्वविद्यालय से उचित अनुमति के बाद आयोजित की जाएगी. इसकी जानकारी विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी. विश्वविद्यालय के सभी संस्थानों को मार्च के मध्य तक सभी छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं जारी रखने का निर्देश दिया गया है.’

छात्र कर रहे हैं ऑनलाइन परीक्षा की मांग –

इस बीच यहां के छात्र लगातार ऑनलाइन परीक्षाएं कराने की मांग कर रहे हैं. ताजा घोषणा के बाद छात्रों का कहना है कि परीक्षाएं तय समय पर ही आयोजित होनी चाहिए वरना इसका प्रभाव आने वाले दूसरे सेमेस्टरों पर पड़ेगा.

यह भी पढ़ें:

NHM UP Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश के इस विभाग में 2980 पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन, जानिए अन्य डिटेल  

UPTET Answer Key: इस तारीख को जारी होगी उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा की आंसर-की, इन स्टेप्स से कर सकेंगे डाउनलोड 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा को लेकर मुजफ्फरनगर अलर्ट, ATS-ड्रोन और 4 हजार पुलिसकर्मी तैनात
कांवड़ यात्रा को लेकर मुजफ्फरनगर अलर्ट, ATS-ड्रोन और 4 हजार पुलिसकर्मी तैनात
'भटके और बिके हुए लोग...', छात्र आंदोलनों पर CM योगी का सख्‍त संदेश
'भटके और बिके हुए लोग...', छात्र आंदोलनों पर CM योगी का सख्‍त संदेश
कैराना में कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट, CCTV से हो रही है निगरानी
कैराना में कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट, CCTV से हो रही है निगरानी
उत्तराखंड में 13 गुलदार और 3 भालुओं को मारने का आदेश, जानें वजह
उत्तराखंड में 13 गुलदार और 3 भालुओं को मारने का आदेश, जानें वजह

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget