एक्सप्लोरर

UP News: नोएडा में जहरीला पदार्थ खाकर तलाकशुदा दंपति ने की आत्महत्या, जहर की शीशियों के साथ मिला सुसाइड नोट

Noida News: नोएडा में एक तलाकशुदा दंपति ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है. पुलिस को घर की तलाशी के दौरान पति का सुसाइड नोट बरामद हुआ है. वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Suicide in Noida: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां तलाकशुदा दंपति ने एक घर में जहर खाकर आत्महत्या कर ली है. पुलिस को सुसाइड नोट और जहरीले पदार्थ की कई खाली शीशियां मिली हैं. सेक्टर-122 से सामने आए एक मामले के मुताबिक महिला और पुरूष ने जहर खाकर जान दे दी. हालांकि यह मामला अभी भी पुलिस के लिए संदिग्ध बना हुआ है.

डीसीपी नोएडा हरीश चंद्र ने बताया कि गाजियाबाद के मुरादनगर के सूरज ने कॉल पर बताया कि तरुण फोन रिसीव नहीं कर रहा है. जब पुलिस ने जांच की तो सेक्टर-122 के आवास पर तरुण और उनकी तलाकशुदा पत्नी सरिता अचेत अवस्था में पड़े मिले. जांच करने पर पुलिस ने मौके पर से सुसाइड नोट और जहरीले पदार्थ की खाली और भरी हुई शीशियां बरामद की. फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर जांच किया. दावा किया जा रहा है कि दोनों ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

तलाकशुदा दंपति की आत्महत्या से हड़कंप

जानकारी के अनुसार मेरठ के रहने वाले तरूण नोएडा सेक्टर 16 में किसी आईटी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जॉब करता था. वहीं उसकी तलाकशुदा पत्नी निजी अस्पताल में चीफ नर्स के पद पर तैनात थी. फिलहाल तलाक के बाद भी दोनों के एक साथ एक ही घर में आत्महत्या करने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. वहीं पुलिस तलाक के बाद दोनों के साथ होने की जांच भी कर रही है.

मामले की जांच कर रही पुलिस

इसके अलावा पुलिस को घटनास्थल पर सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. जिसे तरूण ने लिखा है, जिसमें तरूण ने परेशान होने का जिक्र करते हुए लिखा कि उसने किसी को अपने जीवन में खुश नहीं रखा. फिलहाल पहली नजर में पुलिस को यह आत्महत्या का मामला लग रहा है. वहीं पुलिस कई एंगल इस मामले की जांच कर रही है. पुलिस यह भी पता लगा रही है कि तलाकशुदा पत्नी तरुण से साथ पहले से रह रही थी या फिर आत्महत्या वाले ही दिन उससे मिली.

यह भी पढ़ेंः 
Ramesh Bidhuri Remark: रमेश बिधूड़ी पर पीएम मोदी की चुप्पी पर RLD ने बोला हमला, कहा- BJP का अल्पसंख्यक प्रेम संसद में दिख गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
यूपीआईटीएस 2026:मुख्यमंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा, बोले- प्रदेश में बनेगा औद्योगिक क्षमता और वैश्विक ब्रांडिंग का मंच
यूपीआईटीएस 2026:मुख्यमंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा, बोले- प्रदेश में बनेगा औद्योगिक क्षमता और वैश्विक ब्रांडिंग का मंच
'आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं...' यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान
'आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं...' यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान
'भगवा का अपमान है', पप्पू यादव के संसद में नाटक पर साक्षी महाराज का हमला
'भगवा का अपमान है', पप्पू यादव के संसद में नाटक पर साक्षी महाराज का हमला

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget