एक्सप्लोरर

Ramesh Bidhuri Remark: रमेश बिधूड़ी पर पीएम मोदी की चुप्पी पर RLD ने बोला हमला, कहा- BJP का अल्पसंख्यक प्रेम संसद में दिख गया

UP News: रालोद विधायक ने कहा कि लखीमपुर खीरी में एक मंत्री का बेटा निहत्थे किसानों पर गाड़ी चढ़ा देता है, लेकिन प्रधानमंत्री प्रकरण में कुछ नहीं बोलते.

UP Politics: शामली विधायक प्रसन्न चौधरी ने संसद में दानिश अली के खिलाफ अशोभनीय बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि बीजेपी का अल्पसंख्यक प्रेम दिखावा है. किसानों का मुद्दा उठाते हुए रालोद विधायक ने कहा कि आजादी के 75 वर्षों बाद भी हक मांगने के लिए सड़कों पर धरना प्रदर्शन करना पड़ता है. उन्होंने कहा कि शामली जनपद में किसानों का मिल पर 500 करोड़ रुपए बकाया है. रालोद विधायक ने बताया कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शामली आए थे. उनके दौरे पर करीब 20 से 30 लख रुपए खर्च हुए. उम्मीद थी कि उपमुख्यमंत्री शामली के किसानों की समस्या का समाधान करेंगे.

गन्ना मूल्य बढ़ाने की घोषणा करेंगे. लेकिन उन्होंने कुछ भी नहीं कहा. उन्होंने कहा कि केशव प्रसाद मौर्य केवल बीजेपी के 80 सीट जीतने. विपक्षी गठबंधन के पास पीएम पद का चेहरा नहीं होने की बात करते हैं, जबकि राजनीति में हर वक्त गुंजाइश बनी रहती है. चेहरा बनने और बिगड़ने में समय नहीं लगता. उन्होंने कहा कि बात होनी चाहिए थी शामली में ट्रामा सेंटर की. विधानसभा सत्र में शामली के ट्रामा सेंटर का प्रश्न पूछने पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने आश्वासन दिया था. लेकिन कुछ नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि कलेक्ट्रेट निर्माण के लिए धन जारी करने, कचहरी तैयार करने की बात होनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं कहा.

रालोद ने पीएम मोदी की चुप्पी पर उठाए सवाल

उन्होंने कहा कि नई संसद भवन के उद्घाटन पर शुभ-शुभ बातें होनी चाहिए थीं. लेकिन बीजेपी सांसद ने नहीं बल्कि बीजेपी सरकार ने असली रूप दिखा दिया. सदन में असंवैधानिक भाषा के इस्तेमाल की कठोर निंदा होनी चाहिए. रालोद विधायक ने कहा कि लखीमपुर खीरी में एक मंत्री का बेटा निहत्थे किसानों पर गाड़ी चढ़ा देता है, लेकिन प्रधानमंत्री प्रकरण में कुछ नहीं बोलते. आरोपी बेटे के पिता को मंत्रिमंडल से नहीं हटाया गया. इसी तरह बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के विरुद्ध महिला खिलाड़ियों ने यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए.

'बीजेपी का अल्पसंख्यक प्रेम सदन में हुआ उजागर'

प्रधानमंत्री मोदी ने एक शब्द भी नहीं बोला. सदन में अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्य पर हमला मामले में भी पीएम मोदी चुप हैं. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जनता बीजेपी को वोट से चोट देगी. उन्होंने कहा कि बीजेपी नूंह में भी अल्पसंख्यक विरोधी एजेंडा चलकर हिंदू मुस्लिम झगड़ा कराना चाहती थी. लेकिन जनता ने बीजेपी की साजिश को सफल नहीं होने दिया. अब जनता बीजेपी के झांसे में नहीं आनेवाली है. 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हर्जाना भरना पड़ेगा. जनता समझदार हो गई है, पासा पलटते देर नहीं लगती. 

Mukhtar Ansari News: मुख्तार अंसारी की गैंगस्टर मामले में जमानत अर्जी पर फैसला आज, HC पर टिकी निगाहें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget