एक्सप्लोरर

Moradabad News: मुरादाबाद में दलित युवक पर धारदार हथियार से हमला, घर में घुसकर महिलाओं से बदसलूकी

Moradabad News: मुरादाबाद में 8-10 लोगों ने दलित युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. उन्होंने युवक को बचाने आए भतीजे से भी मारपीट की और घर में घुसकर महिलाओं से बदसलूकी की.

Moradabad News: मुरादाबाद (Moradabad) में दबंगों ने दलित युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. जिसमें वो बुरी तरह घायल हो गया. पीड़ित युवक मोहल्ले की दुकान पर कुछ सामान लेने आया था तभी वहां पहले से मौजूद लोगों ने जातिसूचक टिप्पणी की और जब उसने विरोध किया तो 8-10 लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. दबंगों ने युवक को बचाने आए उसके भतीजे को भी नहीं बख्शा और उसे भी मारा. जिसके बाद वो उनके घर में घुस गए और महिलाओं से बदसलूकी की.  

दलित युवक पर धारदार हथियार से हमला
ये घटना थाना मझोला इलाके की वाल्मीकि बस्ती की है. पीड़ित युवक का आरोप है कि जब वो मोहल्ले की दुकान पर सामान लेने के लिए गया तो वहां पहले से मौजूद ब्रजपाल सैनी, संतोष, बबलू, राजकुमार, सुनील और मनोज समेत कुछ लोगों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उसे गालियां दीं. पीड़ित ने जब इस बात का विरोध किया तो 8-10 लोगों ने उसे बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया और धारदार हथियार से हमला कर दिया. इस बीच युवक को बचाने आए उसके भतीजे के साथ भी दबंगों ने मारपीट की. 

पीड़ित युवक का आरोप है कि वो सब लोग दलित बस्ती में भी घुस आए और उन्होंने घर में घुसकर महिलाओं से छेड़खानी और मारपीट की. मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है. पीड़ित पक्ष से मिली शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. 

मामले की जांच में जुटी पुलिस

इस पूरे मामले को लेकर सीओ सिविल लाइंस डॉ अनूप सिंह ने कहा कि ये मामला दो पक्षों के बीच हुए विवाद का है. दोनों के बीच दुकान पर किसी बात को लेकर विवाद हो गया. वाल्मिकी समुदाय की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. बीती रात फिर से दोनों पक्षों के बीच पथराव हुआ है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है. इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से तहरीर आई है. पुलिस इस मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई में जुट गई है. जो भी लोग दोषी है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: आजम खान के गढ़ में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का बड़ा दावा, कहा- मजबूत हो रहा है संगठन

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget